एएन-32 विमान हादसे में कोई नहीं बचा, सभी 13 लोगों के शव और ब्लैक बॉक्स बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी 13 लोगों के शव और ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। सभी शवों को हेलिकॉप्टर से अरुणाचल प्रदेश लाया जाएगा।
All 13 bodies and black box of the #AN-32 transport aircraft recovered. Choppers would be used to ferry the bodies from the crash site in Arunachal Pradesh. pic.twitter.com/CN4d5ekl5t
— ANI (@ANI) June 13, 2019विज्ञापन
Air-warriors who lost their lives in #AN32 aircraft crash - Wing Commander GM Charles, Squadron leader H Vinod, Flight lieutenant R Thapa, Flight lieutenant A Tanwar, Flight lieutenant S Mohanty & Flight lieutenant MK Garg, (1/2) pic.twitter.com/K5iFBEshSG
— ANI (@ANI) June 13, 2019
वायुसेना ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भारतीय वायुसेना एएन-32 विमान हादसे में तीन जून 2019 को अपनी जान गंवाने वाले बहादुर एयर वॉरियर्स को श्रद्धांजलि देती है। दुख की इस घड़ी में हम पीड़ितों के परिवार के साथ खड़े हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।' 13 लोगों के परिजनों को पहले ही बता दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं है। मंगलवार को विमान का मलबा पश्चिमी सियांग जिले में मिला था। इस विमान ने तीन जून को असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी।
IAF Pays tribute to the brave Air-warriors who lost their life during the #An32 crash on 03 Jun 2019 and stands by with the families of the victims. May their soul rest in peace.
— Indian Air Force (@IAF_MCC) June 13, 2019
विमान का मलबा जिस स्थान पर मिला था वह अरुणाचल प्रदेश में एएन-32 के उड़ान मार्ग से करीब 15-20 किलोमीटर उत्तर की ओर है। वायुसेना ने बयान में कहा था कि 12,000 फीट पर एक छोटे से गांव लिपो के पास विमान का मलबा मिला है।
लीपो गांव के घने जगंलों में विमान का मलबा मिलने के बाद वायुसेना ने इसकी तस्वीर जारी की थी। दुर्गम पहाड़ी इलाके से विमान के दुर्घटनाग्रस्त स्थल की जो तस्वीर में मलबा बिखरा हुआ और आसपास के पेड़ जले हुए दिख रहे थे। जिससे यह आशंका जताई गई थी कि विमान के क्रैश होने के बाद इन पेड़ों में आग लगी होगी।
बात दें कि वायुसेना के एएन-32 विमान ने असम के जोरहाट बेस से तीन जून को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उड़ान भरी थी। जिसके बाद ये लापता हो गया। इसमें 13 लोग सवार थे। एएन-32 विमान का अरुणाचल प्रदेश से जमीनी स्रोतों से अंतिम संपर्क तीन जून को ही दोपहर एक बजे हुआ था। विमान की तलाश में वायु सेना, सेना, जिला और स्थानीय प्रशासन सघन तलाशी अभियान चला रहे थे।
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।
For over 10 days India has hoped & prayed that our 13 Air-Warriors on the missing IAF #AN32 were safe.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 13, 2019
Sadly, it is now confirmed that all 13 have perished in a crash.
My deepest condolences to the families of our 13 brave men in uniform. You are in my thoughts & prayers. https://t.co/8mPRLjKMoZ
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.