{"_id":"5b1a6ddb4f1c1bf66e8b703b","slug":"iaf-s-jaguar-fighter-jet-develops-technical-snag-during-landing-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंडिंग के दौरान वायुसेना का जगुआर फिर दुर्घटनाग्रस्त, सूझबूझ से बचा पायलट ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लैंडिंग के दौरान वायुसेना का जगुआर फिर दुर्घटनाग्रस्त, सूझबूझ से बचा पायलट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
Updated Fri, 08 Jun 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के कच्छ में वायुसेना विमान दुर्घटना के दो दिन बाद जगुआर लड़ाकू विमान में गड़बड़ी का एक और मामला सामने आया है। यह मामला जामनगर वायुसेना बेस का है जहां पर लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को जामनगर में सुबह 9:20 बजे पर नियमित प्रशिक्षण गए जगुआर विमान में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। हालांकि पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए खुद विमान से बाहर निकल गया। इसके बाद जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे की वजह की जांच के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ के ऑर्डर दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि अभी दो दिन पहले ही गुजरात के कच्छ जिले के मुंद्रा में भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटनाग्रस्ट हुआ विमान अपने रुटीन ट्रेनिंग मिशन पर था। इसने जामनगर से उड़ान भरी थी। पायलट एयर कमांडर संजय चौहान की इस घटना में मृत्यु हो गई थी। मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन