वायुसेना प्रमुख ने कहा- पाक को मोहरा बनाकर अपना वर्चस्व बढ़ाना चाहता है चीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने मंगलवार को चीन को लेकर दुनिया को आगाह किया। उन्होंने कहा कि चीन पाकिस्तान को मोहरा बनाकर अपना वर्चस्व बढ़ाना चाहता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के अफगानिस्तान से बाहर निकलने के बाद से चीन और पाकिस्तान दोनों के लिए रास्ते खुल गए हैं।
उन्होंने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक मोर्चे पर पैदा हुई अनिश्चितताओं और अस्थिरता ने चीन को अपनी बढ़ती शक्ति का प्रदर्शन करने का मौका दिया है और अप्रत्यक्ष रूप से यह वैश्विक सुरक्षा के लिए प्रमुख शक्तियों के अपर्याप्त योगदान को भी सामने लाया है।
वायुसेना प्रमुख ने आगे कहा कि छोटे देशों और अलगाववादियों को चीन से ड्रोन जैसी विध्वंसकारी व कम लागत वाली तकनीकें आसानी से उपलब्ध हो रही हैं, जिनसे वह ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव पैदा करने में सफल हो रहे हैं।
The low-cost & easy availability of simple disruptive technologies such as drones with small state and non-state actors have made them more lethal, agile and capable of generating disproportionate effects: IAF Chief RKS Bhadauria pic.twitter.com/IY6Z5eiwXV
— ANI (@ANI) December 29, 2020
भदौरिया ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर भारत और चीन के बीच संघर्ष किसी भी दृष्टिकोण से अच्छा नहीं है। यदि चीन की आकांक्षाएं वैश्विक हैं तो यह उनकी योजना के अनुरूप नहीं हैं। उत्तर में उनकी कार्रवाई से साफ पता चलता है कि उनका उद्देश्य क्या है। उन्होंने कहा कि हमें वास्तविक रूप से पता है कि चीन ने अपने इस कदम से क्या हासिल किया।
उन्होंने कहा कि चीन ने एलएसी के पास भारी संख्या में सेना को तैनात किया है और उनके पास रडार और मिसाइल बड़ी संख्या हैं, लेकिन हमारी सेना भी हर स्तर पर तैनात है।
बता दें कि चीन एशिया महाद्वीप के छोटे देशों जैसे नेपाल, पाकिस्तान और म्यांमार को आर्थिक रूप से मदद कर भारत समेत कई देशों को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है। इस प्रयास के माध्यम से चीन अपने व्यापार को बढ़ाने की कोशिश में भी लगा है।