फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF chief flies sortie to mark completion of over 2 lakh flying hours by Pilatus PC-7 MK II in decade

IAF: पिलाटस पीसी-7 एमके II ने पूरे किए दो लाख से अधिक उड़ान घंटे, वायुसेना प्रमुख ने भी भरी उड़ान

Wed, 12 Apr 2023 09:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 12 Apr 2023 09:32 PM IST
सार

पिलाटस पीसी-7 एमके-II भारतीय वायुसेना का एक टर्बोप्रॉप, टैंडेम सीटिंग, बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट है। यह एक ग्लास कॉकपिट और आधुनिक नेविगेशन सिस्टम से लैस है।  

विज्ञापन
IAF chief flies sortie to mark completion of over 2 lakh flying hours by Pilatus PC-7 MK II in decade
IAF प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय वायुसेना के ट्रेनर विमान पिलाटस पीसी-7 एमके II ने हाल ही में एक इतिहास रचा है। पिलाटस पीसी-7 एमके II ने 2 लाख से ज्यादा घंटे तक  दुर्घटना मुक्त उड़ान भरी है। इस उपलक्ष्य में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने बुधवार को डंडीगल में वायु सेना अकादमी में पिलाटस पीसी-7 एमके II में उड़ान भरी। इसके बारे में भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर जानकारी दी है। अपने ट्वीट में भारतीय वायुसेना ने एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी की तस्वीरें भी साझा की हैं।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिलाटस पीसी-7 एमके-II भारतीय वायुसेना का एक टर्बोप्रॉप, टैंडेम सीटिंग, बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट है। यह एक ग्लास कॉकपिट और आधुनिक नेविगेशन सिस्टम से लैस है। भारतीय वायुसेना इसका उपयोग वायु सेना अकादमी में उड़ान कैडेटों के प्रारंभिक प्रशिक्षण के लिए करती है। 
विज्ञापन


इस ट्रेनर विमान को स्विस विमान निर्माता पिलाटस ने जुलाई 2018 में बनाया था। पिलाटस पीसी-7 एमके II के बेड़े में 75 विमान शामिल हैं। इन विमानों की खरीद 2012 में हुए एक समझौते के तहत की गई थी। इसकी पहली डिलीवरी फरवरी 2013 में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed