{"_id":"67503a077f3ba00fff049b1c","slug":"i-will-wear-slippers-only-when-rahul-gandhi-becomes-prime-minister-congress-worker-took-a-unique-oath-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: 'राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तभी पहनूंगी चप्पल', कांग्रेस कार्यकर्ता ने खाई अनोखी कसम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sambhal: 'राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तभी पहनूंगी चप्पल', कांग्रेस कार्यकर्ता ने खाई अनोखी कसम
Wed, 04 Dec 2024 04:53 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 04 Dec 2024 04:53 PM IST
सार
Congress: राहुल गांधी आज जब दिल्ली से संभल के लिए निकले थे, उनका काफिला दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर रोक लिया गया। इस दौरान भारी संख्या में आसपास के लोग राहुल गांधी का समर्थन करने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गए। ऐसे लोगों में पंडित रेखा शर्मा भी थीं जो अलीगढ़ से कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने चप्पलें नहीं पहन रखी थीं
विज्ञापन
राहुल गांधी से बातचीत करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी आज जब दिल्ली से संभल के लिए निकले थे, उनका काफिला दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर रोक लिया गया। इस दौरान भारी संख्या में आसपास के लोग राहुल गांधी का समर्थन करने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गए। ऐसे लोगों में पंडित रेखा शर्मा भी थीं जो अलीगढ़ से कांग्रेस कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने चप्पलें नहीं पहन रखी थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह कसम खाई है कि जब राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तभी वे चप्पल पहनेंगी।
उनका इंतजार कुछ लंबा हो सकता है। लेकिन उनका जज्बा यह बता रहा था कि राहुल गांधी का करिश्मा उनके समर्थकों-कार्यकर्ताओं के बीच पूरी तरह बरकरार है। रेखा शर्मा ने कहा कि यदि राहुल गांधी संभल जाकर पीड़ितों से मिलना चाहते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। सरकार को उन्हें जाने देना चाहिए।
नसीमा बानो ने कहा कि कांग्रेस ने उनके लिए बहुत कुछ किया है। आज भी जब संभल की घटना पर कोई कुछ बोलने से बच रहा है, राहुल गांधी खुलकर उनकी आवाज बन रहे हैं। उन्होंने वही काम किया है जो एक बड़े नेता को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वही नेता और वही पार्टी सबसे अच्छी होती है जो सबको साथ में लेकर चलती है। उनके अनुसार, आज कांग्रेस यही काम कर रही है।
विज्ञापन
मेरठ के पवन शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी आज युवाओं की आवाज बन रहे हैं। वे रोजगार और संविधान की बात कर रहे हैं। यही मुद्दे हैं आज जिनकी देश में चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने इन मुद्दों को चर्चा में ला दिया है। केंद्र सरकार का कामकाज अपनी जगह है, लेकिन जिस तरह महंगाई बढ़ने से आम आदमी परेशान है, उससे हर हालत में छुटकारा मिलना चाहिए।