{"_id":"5ffcd3cf8ebc3e31cb149c8c","slug":"i-will-live-for-the-people-work-and-die-for-them-mamta-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं लोगों के लिए जिऊंगी, काम करूंगी और उनके लिए ही मरूंगी: ममता बनर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मैं लोगों के लिए जिऊंगी, काम करूंगी और उनके लिए ही मरूंगी: ममता बनर्जी
Tue, 12 Jan 2021 04:10 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 12 Jan 2021 04:10 AM IST
विज्ञापन
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बिना किसी का नाम लिए हुए कहा कि वह देश को बांटने की इजाजत नहीं देंगी और वह लोगों के लिए काम करती रहेंगी और उनके लिए ही जियेंगी और मरेंगी।
विज्ञापन
कोलकाता के बाबूघाट इलाके में गंगासागर तीर्थयात्रियों के लिए विश्राम शिविर का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान नेता सभी लोगों के साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद से ही देश ने कई समस्याओं का सामना किया लेकिन देश का बंटवारा नहीं हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं देश को तोड़ने और बांटने की इजाजत नहीं दूंगी। मैं लोगों के लिए जियूंगी, उनके लिए काम करूंगी और यहां तक कि आम लोगों के लिए ही मरूंगी।
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर बनर्जी ने कहा कि उन्होंने कहा था कि भारत में किसान, मोची और दलित समेत सभी वर्गों के नेता होंगे।