{"_id":"5ac3e57e4f1c1ba9618b548b","slug":"i-want-to-give-resign-says-babul-supriyo-on-asansol-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसनसोल हिंसा के बाद इस्तीफा देना चाहते थे बाबुल सुप्रियो, PM मोदी ने ऐसा करने से रोका ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आसनसोल हिंसा के बाद इस्तीफा देना चाहते थे बाबुल सुप्रियो, PM मोदी ने ऐसा करने से रोका
अमर उजाला ब्यूरो/कोलकाता
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
babul supriyo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री और आसनसोल के भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि अपने संसदीय क्षेत्र में हिंसा के बाद उन्होंने इस्तीफा देकर राजनीति से संन्यास लेने की पेशकश की थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था।
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए कहा था। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में प्रेरणा एवं समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी जताया।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले हफ्ते रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल के रानीगंज में हिंसा भड़क गई थी, जिसकी आंच आसनसोल तक पहुंची। हिंसा की स्थिति को देखते हुए इलाके में कर्फ्यू लगाया गया था। इस दौरान जब स्थिति का जायजा लेने बाबुल सुप्रियो वहां जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया था। उस दौरान पुलिस के साथ उनकी कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो का दावा है कि इस मामले में उनके खिलाफ दो FIR दर्ज की गई हैं। वहीं, उन्होंने भी पुलिस को एक शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस द्वारा साफ नहीं किया जा सका कि प्राथमिकी दर्ज हुई है या नहीं।