{"_id":"630c90a4165b254dba02a945","slug":"i-challenge-them-to-arrest-me-if-bjp-can-mamata-banerjee-in-backdrop-of-her-party-tmc-facing-corruption-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mamata Banerjee: ममता बनर्जी की भाजपा को चेतावनी, कहा- भाजपा मुझे गिरफ्तार करवाकर दिखाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mamata Banerjee: ममता बनर्जी की भाजपा को चेतावनी, कहा- भाजपा मुझे गिरफ्तार करवाकर दिखाए
Mon, 29 Aug 2022 06:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 29 Aug 2022 06:40 PM IST
सार
ममता ने कहा कि भाजपा के नेता ‘बेटी बचाओ’ की बात करते हैं, लेकिन उनकी सरकार ने बिल्कीस बानो मामले में शामिल लोगों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : फेसबुक/ममता बनर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में जनता की चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों और काले धन का इस्तेमाल निर्वाचित राज्य सरकारों को गिराने के लिए कर रही है। भाजपा इस सवाल का जवाब दे कि निर्वाचित सरकारों को गिराने के लिए उसके पास पैसा कहां से आ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता ‘बेटी बचाओ’ की बात करते हैं, लेकिन उनकी सरकार ने बिल्कीस बानो मामले में शामिल लोगों को छोड़ दिया। ममता बनर्जी ने उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि अगर भाजपा से हो पाए तो मुझे गिरफ्तार करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एसएससी घोटाले में पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी का मामला विचाराधीन है। अभी तक कुछ भी साबित नहीं हुआ है। मीडिया ट्रायल चल रहा है। बीजेपी मीडिया, न्यायपालिका, राजनीतिक दलों को डरा रही है। लोगों की आजादी छीनने के लिए पेगासस का इस्तेमाल कर रही है। लोगों के घरों से पैसे लूटने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने कहा, मैं भाजपा को चुनौती देती हूं, मुझे गिरफ्तार करके दिखाएं। मुजे जेल में बंद किया जा सकता है लेकिन दबाया नहीं जा सकता। मैं जेल से लडूंगी और जीतूंगी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने आने वाले दिनों में तृणमूल कांग्रेस के और भी नेता-मंत्रियों की गिरफ्तारी की आशंका जताई है। मुख्यमंत्री तृणमूल के छात्र संगठन के स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित समारोह को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने भाजपा पर काले धन और केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके चुनी हुईं राज्य सरकारों को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा-'महाराष्ट्र में सरकार गिरा दी गई। झारखंड में कोशिश हो रही थी, हमने पकड़ लिया। भाजपा के शहंशाहों को सरकार गिराने के लिए इतने रुपये कहां से मिल रहे हैं? बंगाल में चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए एक-एक करके तृणमूल के नेता-मंत्रियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। तृणमूल का मनोबल तोड़ने के लिए ही ईडी-सीबीआइ की छापामारी चल रही है।
ममता ने उन नेता-मंत्रियों के नाम भी बताए, जिनकी गिरफ्तारी की उन्हें आशंका है। उन्होंने कहा-'आज जनसभा में अभिषेक (बनर्जी) ने अच्छा भाषण दिया इसलिए हो सकता है कि कल केंद्रीय जांच एजेंसियां उन्हें तलब करे। उसके बाद उसकी पत्नी रुजिरा व दो साल के बच्चे को पूछताछ के लिए बुलाया जाए। वे सोच रहे हैं कि अभिषेक (बनर्जी), अरूप (बिश्वास) और बाबी (फिरहाद हकीम) को गिरफ्तार कर लेने से तृणमूल चुनाव नहीं जीत पाएगी। अगर बाबी को गिरफ्तार किया गया और बहुत सारी संपत्ति बरामद हुई तो समझ जाइएगा कि यह सोची-समझी साजिश है।
ममता ने बिलकिस बानो के समर्थन में कोलकाता में दो दिवसीय धरने का एलान किया। इसका नेतृत्व बंगाल की दो महिला मंत्री करेंगी। उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को वापस जेल भेजा जाए।