फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I belong to India not Rajasthan anymore Speaker Om Birla in LS central government over caste census

बड़ा बयान: 'मैं भारत से ताल्लुक रखता हूं, राजस्थान से नहीं' लोकसभा में बोले सभापति ओम बिरला

Tue, 08 Feb 2022 11:36 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Tue, 08 Feb 2022 11:36 PM IST
सार

ओम बिरला ने मुस्कुराते हुए कहा कि हम देश के हैं। अब राजस्थान के नहीं। यह सुनकर सदन में मौजूद सभी सदस्य भावुक हो गए। सदन में कार्यवाही के दौरान केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना पर भी बड़ी जानकारी दी। केंद्र सरकार ने बताया कि आजादी से अब तक जाति आधारित जनगणना नहीं की गई। 

विज्ञापन
I belong to India not Rajasthan anymore Speaker Om Birla in LS central government over caste census
ओम बिरला - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा में मंगलवार (आठ फरवरी) को सभापति ओम बिरला ने ऐसी बात कही, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया। दरअसल, एक सवाल के जवाब में ओम बिरला ने कहा कि मैं अब भारत से ताल्लुक रखता हूं, राजस्थान नहीं। बता दें कि भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह ने प्रश्न काल के दौरान एक सवाल पूछा था। सदन में कार्यवाही के दौरान केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना पर भी बड़ी जानकारी दी। केंद्र सरकार ने बताया कि आजादी से अब तक जाति आधारित जनगणना नहीं की गई। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, लोकसभा में प्रश्न काल के दौरान राजस्थान के झालावाड़-बारन से ताल्लुक रखने वाले भाजपा सदस्य दुष्यंत सिंह ने राज्य में मनरेगा से संबंधित पेंडिंग फंड के बारे में सवाल पूछा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभापति भी राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं। इसके जवाब में ओम बिरला ने मुस्कुराते हुए कहा कि हम देश के हैं। अब राजस्थान के नहीं। यह सुनकर सदन में मौजूद सभी सदस्य भावुक हो गए। 

विज्ञापन

जातिगत जनगणना पर दी गई यह जानकारी

केंद्र सरकार ने सदन में बताया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा जातिगत जनगणना नहीं हुई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि 2021 जनगणना कराने के मकसद से 28 मार्च 2019 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। हालांकि, उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से जनगणना संबंधित सभी फील्ड वर्क टाल दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संविधान के मुताबिक जाति और जनजाति में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को नोटिफाइड किया गया है, जिनकी जनगणना समय-समय पर की जाती है। देश की आजादी से लेकर अब तक किसी भी सरकार ने अनुसूचित जाति और जनजाति के अलावा जातिगत जनगणना नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed