{"_id":"5a1b34044f1c1b9f678bde10","slug":"i-am-happy-as-a-professor-says-former-rbi-governor-raghuram-rajan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की ना पर पूर्व RBI गवर्नर राजन ने लिया बड़ा फैसला, राजनीतिक संभावनाओं पर लगा विराम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पत्नी की ना पर पूर्व RBI गवर्नर राजन ने लिया बड़ा फैसला, राजनीतिक संभावनाओं पर लगा विराम
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 27 Nov 2017 05:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति में आने की किसी भी संभावना से इनकार करते हुए आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि प्रोफेसर के तौर पर वह खुश हैं। उनसे पूछा गया कि क्या आम आदमी पार्टी की ओर से उन्हें राज्यसभा भेजने का कोई प्रस्ताव है, इस पर राजन ने कहा कि ऐसे किसी भी प्रस्ताव के बारे में वह टिप्पणी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने इतना जरूर कहा, ‘राजनीति के मुद्दे पर मेरी पत्नी ने साफ तौर पर कह रखा है नहीं।’ राजन ने कहा कि जब वह आरबीआई के गवर्नर थे तब लोग उन्हें अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भेजना चाहते थे।
विज्ञापन
जब वह वापस प्रोफेसर बन गए हैं तब लोग उन्हें कहीं और देखना चाहते हैं। राजन ने कहा, ‘मैं प्रोफेसर के तौर पर काफी खुश हूं। दिन में कई घंटे काम करने के लिए मेरे पास दिमाग है। अपने काम को मैं पसंद करता हूं।’ बताया जाता है कि आम आदमी पार्टी ने राजन को दिल्ली से राज्यसभा भेजने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।
विज्ञापन