{"_id":"5ac84e324f1c1bc2618b6099","slug":"hyderabad-woman-was-sold-to-a-sheikh-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: दुबई के शेख को बेची गई महिला, सुपरमार्केट में जॉब दिलाने का दिया था झांसा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: दुबई के शेख को बेची गई महिला, सुपरमार्केट में जॉब दिलाने का दिया था झांसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Dubai
हैदराबाद की एक महिला को दुबई के शेख को बेचने का मामला सामने आया है। इस महिला को एक एजेंट ने दुबई के सुपरमार्केट में सेल्सवूमेन की जॉब ऑफर की थी। एजेंट ने उसे 18 मार्च को शारजहां भेजा था।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि एक शेख ने उसे खरीद लिया था और फिर वह शेख उसे बहरीन ले गया। जिसके बाद उसे ओमान में एक घर में काम करने के लिए रखा गया। महिला ने बताया कि उससे बुरी तरह काम लिया जाता था और भरपेट खाना भी नहीं दिया जाता था। महिला ने अपनी हालत के बारे में अपनी मां को बताया, जिसके बाद उसका परिवार मसकट में भारतीय दूतावास पहुंचा।
विज्ञापन
अलर्ट होने के बाद विदेश मंत्रालय ने उस महिला को बचा लिया। हालांकि अब महिला वापस हैदराबाद आ गई है। महिला ने अपनी जान बचाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि गल्फ देशों में भारतीयों के साथ इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। इसके लिए पिछले साल सरकार ने एक हेल्पलाइन शुरू की थी जो गल्फ देशों में फंसे भारतीयों की मदद करती थी।