फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad woman suicide after husband did not sew blouse

हैदराबाद: एक ब्लाउज बना मौत का कारण, पति ने कह दिया ऐसा कि महिला फांसी लगाने के लिए हो गई मजबूर 

Mon, 06 Dec 2021 11:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 06 Dec 2021 11:09 AM IST
सार

विजयालक्ष्मी के बच्चे जब स्कूल से घर लौटे तो उन्होंने बंद कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
 

विज्ञापन
Hyderabad woman suicide after husband did not sew blouse
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसके पति से उसका झगड़ा हो गया था। आत्महत्या की वजह एक 'ब्लाउज' को बताया जा है। पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला का नाम विजयालक्ष्मी(35) है, जो अपने पति श्रीनिवास के साथ अंबरपेट के तिरुमाला नगर में रहती थी। उसके दो बच्चे भी थे। 

विज्ञापन


एक ब्लाउज बन गया मौत का कारण 
विजयालक्ष्मी का पति श्रीनिवास घर-घर जाकर साड़ी व ब्लाउज बेचने का काम करता था। वह घर में ब्लाउज सिलता भी था। विजयालक्ष्मी के लिए भी उसने एक ब्लाउज सिला था, लेकिन उसे उसकी डिजाइन पसंद नहीं आई तो विजयालक्ष्मी ने उसे दोबारा सिलने का कहा। पर श्रीनिवास ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा हुआ, जिसके बाद विजयालक्ष्मी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। श्रीनिवास ने पुलिस को बताया कि उसको लगा कि वह थोड़ी देर में शांत होकर खुद बाहर आ जाएगी। 
विज्ञापन


बेडरूम में मिली महिला की लाश
पुलिस ने बताया कि महिला की लाश बेडरूम में मिली। उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। स्कूल से दंपति के बच्चे जब घर लौटे तो उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें पति श्रीनिवास ने ही दी थी, लेकिन महिला ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा इसलिए मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed