{"_id":"5de757838ebc3e54b05145af","slug":"hyderabad-trupti-desai-bhumata-brigade-detained-by-the-police-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: हिरासत में ली गईं भूमाता ब्रिगेड की तृप्ति देसाई, सीएम आवास के बाहर कर रही थी प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: हिरासत में ली गईं भूमाता ब्रिगेड की तृप्ति देसाई, सीएम आवास के बाहर कर रही थी प्रदर्शन
Wed, 04 Dec 2019 01:22 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
हिरासत में तृप्ति देसाई
- फोटो : ANI
हैदराबाद की शर्मनाक घटना के विरोध में महिला कार्यकर्ता और 'भूमाता ब्रिगेड' की संस्थापक तृप्ति देसाई तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव के आवास पर पहुंचीं। तृप्ति और अन्य कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास के बाहर घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Telangana: Trupti Desai of Bhumata Brigade and other activists have been detained by the police in Hyderabad from near Chief Minister K. Chandrashekar Rao's residence. https://t.co/G955QAdevs pic.twitter.com/29EOaWcMDA
— ANI (@ANI) December 4, 2019विज्ञापन
हैदराबाद की शर्मनाक घटना के बाद से देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग द्वारा इस शर्मनाक घटना की निंदा की जा रही है। तृप्ति देसाई भी इसी कड़ी में विरोध जताने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव के आवास पर पहुंची। तृप्ति अन्य कार्यकर्ताओं के साथ विरोध कर रही थी, तभी हैदराबाद पुलिस ने उन्हें और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
तृप्ति ने चंद्रशेखर राव की पीड़िता के घर ना जाने को लेकर आलोचना की। देसाई ने कहा कि राज्य के सीएम के पास शादियों में शामिल होने का समय है, लेकिन उनके पास पीड़ित महिला के परिवार से मिलने का समय नहीं है। उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही सीएम के आवास जाएंगी और उनसे इसके लिए जवाब मांगेगीं।