{"_id":"5e01911b8ebc3e87c300bb12","slug":"hyderabad-the-girl-was-troubled-by-back-pain-for-two-years-the-doctors-underwent-bullet-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: दो साल से कमर दर्द से परेशान थी लड़की, डॉक्टरों ने सर्जरी की तो निकली बुलेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: दो साल से कमर दर्द से परेशान थी लड़की, डॉक्टरों ने सर्जरी की तो निकली बुलेट
Tue, 24 Dec 2019 10:16 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद स्थित एनआईएमएस अस्पताल के डॉक्टरों ने एक 19 वर्षीय युवती की रीढ़ की हड्डी से एक गोली (बुलेट) निकाली है। डॉक्टरों ने बताया कि असमा बेगम नाम की इस युवती को पिछले दो साल से कमर में दर्द था, जिससे वह बहुत परेशान रहती थी।
विज्ञापन
दर्द से परेशान यह युवती डॉक्टरों के पास पहुंची तो उन्होंने युवती का एक्स-रे किया, जिसमें उसके रीढ़ की हड्डी से गोली निकली। युवती का कहना है कि गोली कब और कैसे लगी, उसे जानकारी नहीं है। इस घटना के बाद पुंजागुट्टा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसआई नागार्जुन ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि युवती को गोली कब और कैसे लगी।
विज्ञापन