फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad student kills himself after unable to repay cricket betting money

हैदराबाद में क्रिकेट सट्टेबाजी में लगाए पैसे नहीं लौटा पाया छात्र, खुद को फंदे से लटकाया

Sat, 10 Aug 2019 12:19 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 10 Aug 2019 12:19 PM IST
सार

  • सट्टेबाजी के चलते 21 साल के छात्र ने अपनी जान ले ली।
  • उसने अपने दोस्त से भारी मात्रा में पैसे उधार लिए थे।
  • जांच में पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जिसे कथित तौर पर रवि ने ही लिखा था।
  • उसका दोस्त लगातार उससे अपने पैसे वापस करने को कह रहा था।

विज्ञापन
Hyderabad student kills himself after unable to repay cricket betting money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

विस्तार

हैदराबाद के रहने वाले एक 21 साल के छात्र ने चार अगस्त को अपनी जान ले ली। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने अपने दोस्त से भारी मात्रा में पैसे उधार लिए थे। ये पैसे उसने क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी करने को लिए थे। उसने ये बात कथित तौर पर लिखे गए अपने सुसाइट नोट में दी है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


एसआर नगर पुलिस स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर मुरली कृष्णा का कहना है, "चार अगस्त को 21 साल के बीएससी फाइनल के छात्र रवि ने खुद को फंदे से लटकाकर आत्महत्या कर ली थी। इस बात की जानकारी मिलते ही हम उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में लेकर गए। फिर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया। हम जांच कर रहे हैं।"
विज्ञापन


जांच में पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जिसे कथित तौर पर रवि ने ही लिखा था। जिससे पुलिस को सट्टेबाजी की जानकारी मिली है। मुरली कृष्णा ने कहा, "हमें रवि द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला है। नोट में लिखा है कि उसने क्रिकेट मैच में चालिस हजार रुपये का सट्टा लगाया था, जिसे वह हार गया। उसका दोस्त लगातार उससे अपने पैसे वापस करने को कह रहा था।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है और रवि के दोस्त की पहचान कर ली है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "रवि के दोस्त को पकड़ने के लिए टीमों को भेज दिया गया है।"  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed