{"_id":"5cc70560bdec2207334c2308","slug":"hyderabad-student-bodies-protesting-against-state-government-alleging-errors-intermediate-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं की परीक्षा में 99 की जगह स्टूडेंट को दिया जीरो, परीक्षक पर जुर्माना, संवीक्षक निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
12वीं की परीक्षा में 99 की जगह स्टूडेंट को दिया जीरो, परीक्षक पर जुर्माना, संवीक्षक निलंबित
Mon, 29 Apr 2019 10:43 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Mon, 29 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
हैदराबादः इंटरमीडिएट की परीक्षा के परिणामों में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठन
- फोटो : ANI
तेलंगाना राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने तेलुगु के पेपर में 99 अंक हासिल करने वाली 12वीं की छात्रा को जीरो नंबर दिया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए परीक्षक पर जुर्माना लगाया गया और संवीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि मंचिर्याल जिले की छात्रा के तेलुगु के पर्चे में असल में 99 अंक आए थे जबकि उसे कथित तौर पर जीरो नंबर दिए गए। रविवार देर रात जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया कि यह बड़ी गलती है इसलिए बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए परीक्षक जी उमा देवी पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि संवीक्षक (स्क्रूटनाइजर) को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही आगे की जांच के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि परीक्षक निजी शिक्षण संस्थान में लेक्चरर है, जबकि संवीक्षक एक सरकारी कॉलेज में लेक्चरर है।
विज्ञापन
विज्ञप्ति में बताया गया कि परीक्षक ने छात्रा को 99 के बजाए जीरो अंक दिए जबकि संवीक्षक कुमार ने इस चूक को नहीं पकड़ा। इसमें बताया गया है कि निजी शिक्षण संस्थान ने इस परीक्षक को निलंबित कर दिया है। इस साल फरवरी-मार्च में हुई परीक्षाओं के परिणाम 18 अप्रैल को घोषित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन