{"_id":"61d2b6c63b3e4b752973fe64","slug":"hyderabad-s-trade-fair-numaish-suspended-amid-rising-covid-19-cases-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: लोकप्रिय नुमाइश पर भारी पड़ा कोरोना, खुलने के एक दिन बाद ही अस्थाई रूप से स्थगित हुआ मेला ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: लोकप्रिय नुमाइश पर भारी पड़ा कोरोना, खुलने के एक दिन बाद ही अस्थाई रूप से स्थगित हुआ मेला
Mon, 03 Jan 2022 02:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Jan 2022 02:11 PM IST
सार
नुमाइश हैदराबाद का लोकप्रिय व्यापारिक मेला है। अनुमान के मुताबिक, यहां हर दिन 45 हजार से ज्यादा लोग आते हैं, लेकिन पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर के कारण इसका आयोजन नहीं किया गया था और इस बार इसे अस्थाई तौर पर स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मेला(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तेलंगाना के लोकप्रिय मेले नुमाइश को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। खास बात यह है कि इसे एक दिन पहले ही खोला गया था, लेकिन तेलंगाना में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दो जनवरी को इसे बंद करने का फैसला लिया गया। इससे पहले पिछले साल भी कोरोना की दूसरी लहर के कारण नुमाइश का आयोजन नहीं किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि नुमाइश को 10 जनवरी तक के लिए अस्थाई रूप से स्थगित किया गया है। नुमाइश का यह 81वां संस्करण था, जिसका आयोजन किया जाना था।
विज्ञापन
कड़े नियमों के बीच हुआ था नुमाइश का आयोजन
कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच नुमाइश का आयोजन कड़े नियमों के बीच किया गया था। आयोजकों की ओर से इस बात की घोषणा की गई थी कि वे 'नो-मास्क, नो-एंट्री' के नियम का सख्ती से पालन करेंगे। इसके अलावा नुमाइश का आयोजन कराने वाली ऑल इंडिया इंडस्ट्रियल एग्जिबिशन सोसाइटी (AIIE) का कहना है कि उन्होंने नुमाइश में स्टॉल लगाने के लिए दुकानदारों को तभी पहचान पत्र जारी किए थे, जब उनकी ओर से पूर्ण टीकाकरण का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया गया था। हालांकि, इसके बाद भी नुमाइश को 10 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
फंस गया स्टाल मालिकों का पैसा
नुमाइश स्थगित होने के बाद स्टाल मालिकों को पैसा फंसने का डर भी है। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई सवाल पूछे जा रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि अगर नुमाइश को एक दिन बाद बंद ही किया जाना था, तो इसे खोला ही क्यों गया था। वहीं कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या आयोजक स्टॉल मालिकों द्वारा ली गई रकम को वापस करेंगे?
विज्ञापन