फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad rape murder case vet doctor murder case live and update

हैदराबाद एनकाउंटर: पुलिसकर्मियों पर महिलाओं ने बरसाए फूल, बांधी राखी

Fri, 06 Dec 2019 01:35 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अमित मंडल Updated Fri, 06 Dec 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Hyderabad rape murder case vet doctor murder case live and update
हैदराबाद कांड के आरोपी ढेर - फोटो : ANI

हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। तेलंगाना पुलिस के अनुसार आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्ट करने के लिए ले जाया गया था। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उनपर गोलियां चला दीं। इस मुठभेड़ में चारों आरोपियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले पर लगातार प्रतिक्रियाएं और अपडेट आ रहे हैं। जानिए किसने क्या कहा और अबतक का अपडेट -- 

विज्ञापन


हैदराबाद:
स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर फूल बरसाए। 
 
-महिलाओं ने पुलिसकर्मियों का मुंह मीठा करवाया। 
 

- हैदराबाद: घटनास्थल पर जुटे लोग पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे।  
   
 

हैदराबाद: पीड़ित डॉक्टर के पड़ोसियों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी 
 

रामदेव ने किया समर्थन, विरोध में मेनका

बाबा रामदेव ने कहा कि बलात्कारी और आतंकवादियों के खिलाफ पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों को ऐसी ही कार्रवाई करनी चाहिए। ऑन द स्पॉट फैसला होना चाहिए। इस तरह के खूंखार अपराधियों के साथ ऐसा ही सलूक होना चाहिए। 

इस घटना पर भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि जो हुआ खतरनाक है, हमारे देश में कानून है, अदालत है, तो आप पहले से बंदूक क्यों चला रहे हैं। क्या बंदूक लेकर लोगों को मार देंगे। किसी केस में देरी हो रही है तो क्या बंदूक चला देंगे। वो निहत्थे थे, जेल से लाए गए थे, आपने उनको बंदूक से मार दिया।  

 

Hyderabad rape murder case vet doctor murder case live and update
हैदराबाद कांड के आरोपी ढेर - फोटो : PTI
सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, देर आए दुरुस्त आए 
 

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जब कोई अपराधी भागने की कोशिश करता है तो पुलिस के पास कोई विकल्प नहीं रह जाता है। 
   

राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा- हैदराबाद में जो हुआ वो अपराध के खिलाफ काम करेगा, हम इसका स्वागत करते हैं। 
 
 

Hyderabad rape murder case vet doctor murder case live and update
हैदराबाद कांड के आरोपी ढेर - फोटो : PTI
वहीं, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा, जनता के दबाव की वजह से तो कहीं ये एनकाउंटर नहीं हुआ, पुलिस और सरकार अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करे। 

केजरीवाल बोले- जनता गुस्से में है 

जबकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता गुस्से में हैं चाहे मामला उन्नाव का हो या हैदराबाद का, इसलिए लोग एनकाउंटर पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। ये चिंता की भी बात है क्यों लोगों ने क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में भरोसा खो दिया है। सभी सरकारों को इसे मजबूत करने पर काम करना होगा। 
 

वाईएसआर कांग्रेस के सांसद कनुमुरु रघु रामा कृष्णा राजू ने कहा- उन्हें ऐसी ही मौत मिलनी चाहिए थी। भगवान की कृपा रही कि उन्हें गोली से मारा गया, ये एक अच्छा सबक है। उन्होंने भागने की कोशिश की और मारे गए। किसी एनजीओ को इसका विरोध नहीं करना चाहिए। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed