फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad ranked 16th worldwide in surveillance with three lakh CCTV cameras

तीन लाख सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के मामले में दुनियाभर में हैदराबाद का 16वां स्थान  

Tue, 04 Aug 2020 08:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 04 Aug 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad ranked 16th worldwide in surveillance with three lakh CCTV cameras
सीसीटीवी कैमरा - फोटो : pixabay
सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए हैदराबाद में तीन लाख कैमरे लगाए गए हैं, इसके साथ ही वह दुनिया के शीर्ष 20 शहरों की सूची में 16वें स्थान पर है जहां इतने कैमरे लगे हुए हैं। यह कहना है ब्रिटेन स्थित कम्पेरिटेक  के सर्वे का। इसके साथ ही भारत में वह पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

 
तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक, एम महेंदर रेड्डी के एक ट्वीट के अनुसार, कम्पेरिटेक ने शहरों का एक सर्वेक्षण किया, जिसमें हैदराबाद में  3 लाख सीसीटीवी कैमरों के साथ एक ऐसे शहर पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी आबादी 1 करोड़ से थोड़ा अधिक है।
विज्ञापन


इसको देखते हुए हैदराबाद सबसे अधिक सर्वेक्षण वाले शहरों में 16 वें स्थान पर आया है। सबसे पहले सभी हितधारकों को बधाई और साथ ही शहर को सुरक्षित बनाने के लिए यहां रह रहे लोगों का धन्यवाद। डीजीपी ने सर्वेक्षण की फोटो भी साझा की। इसमें चीन में ताईयुआन शहर को 4,65,255 सीसीटीवी कैमरों के साथ पहले स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने कहा, यह हमारे और उस जनता के लिए जिसने नेनू सायतम कार्यक्रम के तहत तीन लाख कैमरे लगाए हैं औऱ यह हमारे लिए बड़ा ही गर्व का क्षण हैं। इसके चलते हम भारत में पहले स्थान और दुनिया में 16वें स्थान पर हैं। अगले चार सालों के दौरान हमने हैदारबाद में दस लाख सीसीटीवी लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होेंने कहा कि हमारा विश्वास है कि नेनू सायतम कार्यक्रम के तहत जनता के सहयोग से अपना लक्ष्य हासिल कर लेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed