फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad police wrote FIR against man who puts AP CM Jagan On his car's number plate

कार की नंबर प्लेट पर ‘एपी सीएम जगन’ लिखवाना पड़ा भारी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Wed, 23 Oct 2019 03:14 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Wed, 23 Oct 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
Hyderabad police wrote FIR against man who puts AP CM Jagan On his car's number plate
जब्त कार - फोटो : Social Media

आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में पुलिस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दरअसल, आरोपी ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर ‘एपी सीएम जगन’ लिखवा रखा था। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक शख्स ने टोल टैक्स और यातायात पुलिस से बचने के लिए अपनी कार की नंबर प्लेट पर ‘एपी सीएम जगन’ लिखवाया हुआ था। हैदराबाद पुलिस ने गत 19 अक्तूबर की रात इस कार को जब्त कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कार पूर्वी गोदावरी जिले के एम हरि राकेश के नाम है। कार के आगे और पीछे दोनों तरफ प्लेट पर कोई नंबर नहीं लिखा था। ऐसे में नंबर प्लेट पर मुख्यमंत्री का नाम देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर प्लेट के लिए यह हैं नियम

यातायात के नियमों के मुताबिक, नंबर प्लेट पर पंजीकरण संख्या के अलावा कुछ भी नहीं लिखा जा सकता। नंबर प्लेट पर किसी का नाम भी नहीं होना चाहिए। सभी अक्षर अंग्रेजी में होने चाहिए।

अगर दो पंक्ति में नंबर लिखा है तो पहली पंक्ति में राज्य या पंजीकरण करने वाले प्राधिकरण का कोड होना अनिवार्य है। वहीं दूसरी पंक्ति में संख्या होनी चाहिए। नंबर विशेष आकार-प्रकार में नहीं लिखे होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed