फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad police register case against Assam CM for remarks on Rahul Gandhi

Hyderabad: असम के मुख्यमंत्री सरमा के खिलाफ मामला दर्ज, राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करने का मामला

Wed, 16 Feb 2022 08:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 16 Feb 2022 08:38 PM IST
विज्ञापन
Hyderabad police register case against Assam CM for remarks on Rahul Gandhi
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : twitter.com/himantabiswa

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री के खिलाफ यह मामला तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने दर्ज करवाया है। इसके साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से सरमा के खिलाफ राज्य के सभी पुलिस थानों में भी शिकायत दर्ज कराने को कहा है। 

विज्ञापन


तेलंगाना की जुबली हिल्स पुलिस ने बुधवार को सरमा के खिलाफ धारा 504 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। रेड्डी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री टिप्पणी गांधी परिवार या कांग्रेस के खिलाफ नहीं है, बल्कि मातृत्व का अपमान है। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता कल तेलंगाना के सभी 709 पुलिस थानों में सरमा के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


दरअसल, 11 फरवरी को उत्तराखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने सितंबर 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला था। रैली के दौरान पूछा था कि क्या भाजपा ने कभी उन्हें ‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे’ होने का प्रमाण मांगा था। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड की रैली में कहा था कि कांग्रेस नेता की भाषा 1947 से पहले मोहम्मद अली जिन्ना के समान है। वह एक तरह से आधुनिक समय के जिन्ना हैं। लगता है जिन्ना की आत्मा उनमें घुस गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच असम में भाजपा विधायक दिगंता कलिता ने बताया कि आज मैंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के खिलाफ कमालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वह देश की संप्रभुता पर सवाल उठा रहे हैं और सेना पर शक और सवाल कर रहे हैं। वह सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं। मैं उनके बयान की निंदा करता हूं। कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed