फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad: Over Speeding luxury car hits auto, A passenger riding in the auto was killed in the incident

हैदराबाद: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गोल-गोल घूम गया ऑटो, एक की मौत, वीडियो में देखें खौफनाक मंजर

Tue, 29 Jun 2021 01:32 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 29 Jun 2021 01:32 PM IST
सार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सड़क हादसे का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक तेज रफ्तार से आ रही ऑडी ने पीछे से ऑटो को टक्कर मारते हुए निकल गई। दुर्घटना में एक की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
Hyderabad: Over Speeding luxury car hits auto, A passenger riding in the auto was killed in the incident
हैदराबाद में तेज रफ्तार ऑडी ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर - फोटो : वीडियो ग्रैब/सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सड़क हादसे का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। हैदराबाद में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। ये टक्कटर इतनी भयानक थी कि ऑटो किसी खिलौने की तरह गोल-गोल घूमता हुआ, घिसटता हुआ काफी दूर तक गया। हादसे में एक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


यह हादसा 27 जून को साइबराबाद के इनऑर्बिट मॉल के पास बरसात के दौरान हुआ। पुलिस के मुताबिक, 27 जून तड़के सुबह 5:30 बजे सुजीत अपने दोस्त आशीष के साथ किसी पार्टी से लौट रहा था। कार सुजीत चला रहा था। दोनों ने शराब पी रखी थी और कार की रफ्तार बेहद तेज थी। इसी नशे में उन्होंने पीछे से एक ऑटो जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क पर गोल घूम गया।  हादसे में ऑटो में सवार उमेश की मौत हो गई। उमेश एक पब में काम करते थे और 37 साल के थे। वहीं, ऑटो ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस हादसे के बाद सुजीत और आशीष वहां से भाग निकले, लेकिन थोड़ी ही दूरी पर उनकी कार पंक्चर हो गई। उन्होंने फिर कार को किनारे लगाकर उसकी नंबर प्लेट निकालकर भागने की कोशिश की। तभी वहां कुछ सिक्योरिटी गार्ड आ गए, लेकिन सुजीत और आशीष ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और बाद में नंबर प्लेट निकालकर वहां से भाग निकले।

अगले दिन रघुनंदन रेड्डी एक ड्राइवर के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे और बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उनका झूठ पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने रघुनंदन रेड्डी, उनके बेटे सुजीत और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed