फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hyderabad osmania university pg girls hostel students stage protest over security lapses

Hyderabad: उस्मानिया यूनिवर्सिटी में हंगामा, हॉस्टल की सुरक्षा में सेंध, धरने पर बैठीं छात्राएं

Sat, 27 Jan 2024 03:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 27 Jan 2024 03:38 PM IST
सार

हैदराबाद के नॉर्थ जोन की डीसीपी रोहिणी प्रियदर्शिनी ने बताया कि शुक्रवार की रात उन्हें देर रात सूचना मिली कि गर्ल्स हॉस्टल में एक शख्स को पकड़ा गया है। आरोपी को यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया था। 

विज्ञापन
hyderabad osmania university pg girls hostel students stage protest over security lapses
धरना देतीं छात्राएं - फोटो : ANI

विस्तार

हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी में शनिवार को भारी हंगामा हो गया। दरअसल यूनिवर्सिटी के पीजी गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा में चूक के खिलाफ छात्राएं धरने पर बैठ गईं। गर्ल्स हॉस्टल में बीती रात एक युवक को पकड़ा गया है। अब छात्राओं की मांग है कि हॉस्टल की सुरक्षा मजबूत की जाए। साथ ही छात्राएं यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को भी बुलाने पर अड़ी हैं। 
विज्ञापन


उस्मानिया यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की सुरक्षा में खामियां
हैदराबाद के नॉर्थ जोन की डीसीपी रोहिणी प्रियदर्शिनी ने बताया कि शुक्रवार की रात उन्हें देर रात सूचना मिली कि गर्ल्स हॉस्टल में एक शख्स को पकड़ा गया है। आरोपी को यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। अब छात्राएं सुरक्षा में चूक के खिलाफ पीजी हॉस्टल के सामने धरने पर बैठ गई हैं। छात्राओं का दावा है कि हॉस्टल में तीन लड़के घुसे थे, लेकिन बाकी भागने में सफल रहे और सिर्फ एक ही पकड़ा गया। छात्राओं की मांग है कि सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए जाएं। 
विज्ञापन


सुरक्षा मजबूत करने के लिए पुलिस ने किए ये इंतजाम
पुलिस का कहना है कि हॉस्टल में सुरक्षा संबंधी खामियां हैं। पुलिस ने यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार को हॉस्टल में प्रकाश की बेहतर व्यवस्था कराने, कुछ मरम्मत कार्य कराने को कहा है। कैंपस के बाहर पुलिस ने पेट्रोलिंग कराने की बात कही है क्योंकि वहां मेट्रो स्टेशन है और वहां अक्सर लोगों की भीड़ होती है। हॉस्टल में पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है, लेकिन अभी तक किसी ने लिखित में शिकायत नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed