फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hyderabad news updates Man murdered by wifes brothers Four members of family found dead

Hyderabad News: घर में मृत मिले एक ही परिवार के चार सदस्य; पत्नी के भाइयों ने युवक को उतारा मौत के घाट

Mon, 16 Jan 2023 10:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 16 Jan 2023 10:22 PM IST
सार

इंस्पेक्टर एलआर नाइक ने कहा, एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर पर मृत पाए गए। यह मामला आत्महत्या का लग रहा हैा। विपिन प्रताप फांसी पर लटका हुआ पाया गया, जबकि उसकी पत्नी, बेटी और मां बिस्तर मृत पड़ी मिलीं।

विज्ञापन
hyderabad news updates Man murdered by wifes brothers Four members of family found dead
घर पर मिले एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव - फोटो : एएनआई

विस्तार

हैदराबाद में एक ही परिवार के चार सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए हैं। उधर, दूसरे मामले में एक पच्चीस वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर पत्नी के दो भाइयों ने इसलिए मार डाला क्योंकि उसने अपने परिवार के सदस्यों की मर्जी के खिलाफ उससे शादी की थी। 
विज्ञापन


उस्मानिया यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एलआर नाइक ने कहा, एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर पर मृत पाए गए। यह मामला आत्महत्या का लग रहा हैा। विपिन प्रताप फांसी पर लटका हुआ पाया गया, जबकि उसकी पत्नी, बेटी और मां बिस्तर मृत पड़ी मिलीं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, अन्य मामले में एक शख्स की कथित तौर पर उसकी पत्नी के दो भाइयों ने इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने अपने परिवार के सदस्यों की मर्जी के खिलाफ उससे शादी की थी। घटना रविवार रात लंगर हौज में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के सीसीटीवी फुटेज स्थानीय समाचार चैनलों प्रसारित किए गए, जिनमें कथित दौर पर दो व्यक्ति सड़क पर एक शख्स पीछा करते हुए दौड़ते नजर आ रहे हैं। बाद में वो उस पर हमला कर देते हैं। पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि व्यक्ति को एक महिला के दो भाइयों द्वारा कथित रूप से मार डाला गया है, पिछले साल उसने जब शादी की थी, तब उसके परिवार के सदस्यों ने विरोध किया था। 

 
पुलिस ने कहा, महिला की सगाई किसी अन्य व्यक्ति के साथ तय हुई थी, जिसके बाद उसने पिछले साल घर छोड़ दिया था और उस व्यक्ति से शादी कर ली थी, इससे उसके भाई नाराज थे। पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज किया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया गया है, अधिकारियों ने कहा आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed