फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad news: A father accidentally crushed his child by car, doctors declared him dead 

हैदराबाद: पिता ने गलती से चार साल के मासूम पर चढ़ाई कार, मौके पर ही तोड़ा दम 

Tue, 23 Nov 2021 01:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Nov 2021 01:30 PM IST
सार

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अपार्टमेंट के बाहर खेल रहे चार साल के सात्विक पर कार चढ़ती दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन
Hyderabad news: A father accidentally crushed his child by car, doctors declared him dead 
हैदराबाद हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जरा सी लापरवाही ने चार साल के मासूम और उसके पिता को हमेशा के लिए अलग कर दिया। दरअसल, हैदराबाद के एलबी नगर में रविवार को ऐसी घटना घटी, जिसे सुन या देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। यहां के मंसूराबाद में एक पिता ने गलती से अपने चार साल के मासूम पर कार चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें बच्चा घर के बाहर खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


कैसे हुआ दर्दनाक हादसा 
सीसीटीवी फुटेज में एक अपार्टमेंट के बाहर एसयूवी कार खड़ी दिखाई दे रही है। इसी दौरान चार साल का सात्विक अपार्टमेंट से बाहर आता है और कार के आसपास खेलने लगता है। कुछ देर में कार में एक व्यक्ति बैठता दिखाई पड़ता है। पुलिस के मुताबिक, वह सात्विक का पिता लक्ष्मण है, जो उसी अपार्टमेंट में गार्ड की नौकरी करता है। लक्ष्मण कार को आगे बढ़ाता है, लेकिन उसे अपने बेटे सात्विक का ध्यान नहीं रहता है। वीडियो में दिखाई देता है कि कार सात्विक पर चढ़ जाती है। जब लक्ष्मण को इसका पता चलता है तो वह अपने बेटे को उठाकर अपार्टमेंट की ओर भागता है। 
विज्ञापन


अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस ने बताया कि कार के नीचे आ जाने से सात्विक बुरी तरह घायल हो गया था, उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि वह घटना की और जांच-पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed