फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Metro creates green corridor for heart transplantation, covers 13 km in 13 minutes news in hindi

बेमिसाल: धड़कते दिल को लेकर दौड़ी हैदराबाद मेट्रो, 13 मिनट से भी कम समय में पूरा किया 13 किलोमीटर का सफर

Sat, 18 Jan 2025 10:18 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 18 Jan 2025 10:18 AM IST
सार

हैदराबाद मेट्रो ने शुक्रवार को ग्रीन कॉरीडोर बनाया। कामिनेनी अस्पताल की टीम ने मेडिकल बॉक्स में डोनर हार्ट रखा और उसे मेट्रो के जरिए ग्लेनीगल्स ग्लोबल अस्पताल तक पहुंचाया। 
 

विज्ञापन
Hyderabad Metro creates green corridor for heart transplantation, covers 13 km in 13 minutes news in hindi
दिल को ले जाते डॉक्टर - फोटो : एएनआई

विस्तार

हैदराबाद मेट्रो ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। मेट्रो न सिर्फ यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचा रही, बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अहम योगदान निभा रही है। हैदराबाद मेट्रो ने 13 किलोमीटर की दूरी को सिर्फ 13 मिनट में पूरा किया और हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए दिल पहुंचाया। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन


13 मिनट, 13 स्टेशन और 13 किलोमीटर.... 
हैदराबाद की मेट्रो ने हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए ग्रीन कॉरिडोर की सुविधा प्रदान की। इस कॉरिडोर ने एलबी नगर के कामिनेनी अस्पताल से लकड़ी के पुल इलाके के ग्लेनीगल्स ग्लोबल अस्पताल तक हृदय (हार्ट) को पहुंचाया। मेट्रो ने 13 स्टेशनों से गुजरते हुए 13 किलोमीटर की दूरी 13 मिनट में तय की, जिससे इस जीवन रक्षक मिशन में महत्वपूर्ण समय की बचत हुई।
विज्ञापन

 

17 जनवरी का मामला
यह ग्रीन कॉरीडोर 17 जनवरी को रात साढ़े नौ बजे बनाया गया था। कामिनेनी अस्पताल की टीम ने मेडिकल बॉक्स में डोनर हार्ट रखा और उसे मेट्रो के जरिए ग्लेनीगल्स ग्लोबल अस्पताल तक पहुंचाया, जहां हार्ट ट्रांसप्लांट होना है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मेट्रो में सफर करते अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी नजर आ रहे हैं।


समाज के कल्याण में योगदान देने का संकल्प
यह प्रयास हैदराबाद मेट्रो रेल, चिकित्सा पेशेवरों और अस्पताल अधिकारियों के बीच सावधानीपूर्वक योजना और सहयोग के माध्यम से संभव हुआ है, जो सभी उपस्थित डॉक्टरों की देखरेख में किया गया। एलएंडटी मेट्रो रेल (हैदराबाद) लिमिटेड (एलएंडटीएमआरएचएल) ने आपातकालीन सेवाओं का समर्थन करने और अपने विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का लाभ उठाकर समाज के कल्याण में योगदान देने का संकल्प लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed