फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad gangrape case: police treat five juvenile accused as adults for maximum punishment

Hyderabad gang rape: जुबली हिल्स गैंगरेप मामले में पांच नाबालिगों पर वयस्क की तरह चलेगा मुकदमा! पुलिस ने दाखिल की याचिका

Thu, 09 Jun 2022 06:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 09 Jun 2022 06:48 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि इस याचिका के द्वारा वह बोर्ड से सामूहिक बलात्कार मामले में सुनवाई के दौरान पांच किशोर आरोपियों को वयस्क की तरह पेश करने का अनुरोध करेगी। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें अधिकतम सजा मिले।

विज्ञापन
Hyderabad gangrape case: police treat five juvenile accused as adults for maximum punishment
हैदराबाद सामूहिक दु्ष्कर्म मामला - फोटो : Social media

विस्तार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में हुए गैगरेप मामले में पुलिस किशोर न्याय बोर्ड में एक याचिका दायर करने पर विचार कर रही है। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस का कहना है  कि इस याचिका के द्वारा वह बोर्ड से सामूहिक बलात्कार मामले में सुनवाई के दौरान पांच किशोर आरोपियों को वयस्क की तरह पेश करने का अनुरोध करेगी। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें अधिकतम सजा मिले । उन्होंने कहा कि अपील को स्वीकार या अस्वीकार करना किशोर न्याय बोर्ड का विवेकाधिकार है। ऐसा नहीं होने पर किशोर आरोपियों को केवल तीन साल की सजा होगी।

विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने बताया कि सामूहिक बलात्कार मामले में पांच नाबालिगों समेत छह लोगों को पकड़ा गया है। नाबालिग पांचों आरोपी 28 मई को जुबली हिल्स इलाके में 17 वर्षीय लड़की के साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटना में शामिल थे। पुलिस ने यह भी कहा है कि नाबालिग पांच आरोपियों में से एक आरोपी अगले महीने में बालिग हो जाएगा। आधार कार्ड पर दी गई उसकी जानकारी के मुताबिक, वह  7 जुलाई को 18 वर्ष का हो जाएगा।
विज्ञापन


राजनीतिक रसूख वाले हैं आरोपी
हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने बताया कि मामले में सभी आरोपी प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों से आते हैं। इसके अलावा ताकतवर लोगों के साथ उनके संपर्क हैं। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद किशोर न्याय बोर्ड सिफारिश की जाएगी।  पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने बीते दिनों इस मामले में बताया था कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस के इस कदम का तेलंगाना सरकार में मंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव ने का स्वागत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी सादुद्दीन मलिक तीन दिनों की पुलिस हिरासत में
17 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सादुद्दीन मलिक को बुधवार को नामपल्ली कोर्ट ने तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मलिक को 11 जून तक पुलिस हिरासत में रहना होगा। इससे पहले मंगलवार को सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। गौरतलब है कि हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में 28 मई को पब में गई किशोरी के साथ चार नाबालिगों सहित पांच लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया था। आरोपियों ने उसे घर तक ड्रॉप करने के बहाने से कार में बैठाया था। इसके बाद कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed