फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Gang-Rape Case BJP Leader Raghunandan Rao Questions To Cops On Role Of AIMIM MLA Son

Hyderabad Gang-Rape: क्या ओवैसी के एमएलए का बेटा था शामिल? भाजपा नेता ने साझा किया वीडियो, पुलिस कर सकती है कार्रवाई

Sun, 05 Jun 2022 09:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 05 Jun 2022 09:08 PM IST
सार

हैदराबाद में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में भाजपा विधायक रघुनंदन राव ने  सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने एआईएमआईएम के विधायक के बेटे का नाम आरोपी के रूप में क्यों नहीं लिया। हालांकि, इस मामले में पुलिस अब राव के खिलाफ ही कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन
Hyderabad Gang-Rape Case BJP Leader Raghunandan Rao Questions To Cops On Role Of AIMIM MLA Son
हैदराबाद सामूहिक दु्ष्कर्म मामला - फोटो : Social media

विस्तार

हैदराबाद में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल, भाजपा विधायक एम रघुनंदन राव ने एक वीडियो क्लिप और तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें उन्होंने ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायक के बेटे को एक कार में पीड़िता के साथ मौजूद होने का आरोप लगाया है। नेता ने कहा कि नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया गया था। हालांकि, इस वीडियो को साझा करने के बाद राव की ही मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, राव ने वीडियो के जरिए कथित तौर पर पीड़िता की पहचान उजागर कर दी। इसी को लेकर पुलिस ने भाजपा नेता पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन


बता दें कि हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में 28 मई को एक पार्टी के बाद घर लौट रही 17 वर्षीय लड़की के साथ पांच युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। भाजपा नेता द्वारा मीडिया के साथ साझा की गई वीडियो क्लिप और तस्वीरों में एक युवक को दिखाया गया है, जिसे एआईएमआईएम विधायक का बेटा बताया जा रहा है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि एआईएमआईएम विधायक का बेटा अन्य आरोपियों की मौजूदगी में नाबालिग लड़की के साथ अंतरंगता में शामिल था। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने पुलिस पर उठाए सवाल
भाजपा विधायक रघुनंदन राव ने  सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने एआईएमआईएम के विधायक के बेटे का नाम आरोपी के रूप में क्यों नहीं लिया। पुलिस ने माना है कि लड़की नाबालिग है और यौन उत्पीड़न हुआ है। अब उन्हें जवाब देना होगा कि मर्सिडीज के अंदर लड़की का यौन उत्पीड़न कौन कर रहा था? क्या यह विधायक का बेटा है या नहीं? जैसा कि आप जानते हैं, नाबालिग के लिए, कोई सवाल नहीं है। मर्सडीज में सवार लोगों पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला क्यों नहीं दर्ज किया जा रहा है? विधायक के बेटे को क्यों छोड़ दिया गया है?
विज्ञापन
विज्ञापन

 


भाजपा विधायक का दावा- उनके पास पर्याप्त सबूत
भाजपा विधायक ने दावा किया कि अपराध में एआईएमआईएम विधायक के बेटे की संलिप्तता साबित करने के लिए उनके पास और सबूत हैं। राव ने वीडियो क्लिप और तस्वीरों को पुलिस द्वारा इस दावे को निराधार बताकर खारिज करने के एक दिन बाद जारी किया। पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त जोएल डेविस ने शुक्रवार को कहा था कि हमने सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता के बयान के आधार पर पांच दोषियों की पहचान की है और विधायक का बेटा उनमें शामिल नहीं है।

अब तक चार आरोपी हिरासत में
बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में अब तक दो किशोरों समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। कल हिरासत में लिए गए दो किशोरों में से एक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी के एक स्थानीय नेता का बेटा है। एक अन्य आरोपी की पहचान सदुद्दीन मलिक के रूप में हुई है, जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। वहीं चौथे आरोपी की भी आज गिरफ्तारी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed