फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hyderabad engineer won the world quizzing championship

हैदराबाद के इंजीनियर ने जीता वर्ल्ड क्विजिंग चैम्पियनशिप

Sat, 12 Dec 2020 01:02 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 12 Dec 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
hyderabad engineer won the world quizzing championship
ऑनलाइन क्विज(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

हैदराबाद के रहने वाले 43 वर्षीय इंजीनियर ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ‘वर्ल्ड क्विजिंग चैम्पियनशिप 2020’ जीता है। इस प्रतियोगिता में कुल 668 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और आठ क्षेत्रों को मिलाकर कुल 240 सवाल पूछे गए थे।

विज्ञापन



आईआईटी मद्रास से स्नातक और आईआईएम अहमदाबाद से परास्नातक करने वाले और वर्तमान में सिंगापुर स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत रविकांत अवा ने हाल में यह शीर्ष सम्मान प्राप्त किया है। यह जानकारी उनके पिता और के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एपीवीएन सरमा ने दी।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता का आयोजन इंटरनेशनल क्विजिंग एसोसिएशन (आईक्यूए) ने कराया था। इस साल प्रतियोगिता में दो घंटे की परीक्षा ली गई जिसमें विज्ञान, इतिहास,खेल, कला और संस्कृति सहित कुल आठ क्षेत्रों से 240 प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना के राज्यपाल के सलाहकार पद पर कार्यरत सरमा ने बताया कि अवा ने 159 अंक प्राप्त कर यह सम्मान हासिल किया। उन्होंने बताया कि अवा पिछले 25 साल से क्विज प्रतियोगिताओं में सक्रिय हैं और वर्ष 2018 और 2019 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के डब्ल्यूक्यूसी प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed