फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad based doctor victor emmanuel treating COVID patients with just Rs 10 fee in Telangana

मिसाल: तेलंगाना के डॉक्टर विक्टर बने गरीबों के मसीहा, 10 रुपये में कर रहे कोरोना मरीजों का इलाज

Tue, 01 Jun 2021 01:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 01 Jun 2021 01:37 AM IST
सार

 डॉक्टर विक्टर ने दावा किया है कि वह हर रोज 100 से ज्यादा मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जबकि पिछले साल उन्होंने 20 से 25 हजार से अधिक कोरोना मरीजों का इलाज किया था।  

विज्ञापन
Hyderabad based doctor victor emmanuel treating COVID patients with just Rs 10 fee in Telangana
डॉक्टर विक्टर - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना महामारी के दौरान देश में गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को अस्पतालों में महंगे इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में हैदराबाद के एक डॉक्टर ने मिसाल पेश करते हुए कोरोना मरीजों का इलाज महज 10 रुपये में कर रहे हैं। डॉक्टर विक्टर ने दावा किया है कि वह हर रोज 100 से ज्यादा मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जबकि पिछले साल उन्होंने 20 से 25 हजार से अधिक कोरोना मरीजों का इलाज किया था। डॉ. विक्टर कोरोना के अलावा डायबिटीज, हृदय समेत अन्य बीमारियों का इलाज करते हैं।  

विज्ञापन


गरीबों को इलाज के लिए गिड़गिड़ाते देखा, फिर सस्ते इलाज करने की ठान ली
डॉक्टर विक्टर इमैनुएल ने बताया कि उन्होंने क्लीनिक की शुरुआत असहाय लोगों की मदद के लिए की थी। उन्होंने कहा कि 'एक बार मैंने एक महिला को अपने पति की दवा खरीदने के लिए भीख मांगते देखा था। उसके बाद से मैं भावुक हो गया और जरूरतमंद और गरीबों का सस्ता इलाज करने की ठान ली थी।'
विज्ञापन


क्लीनिक में 140 मरीजों के लिए जगह 
हैदराबाद के बोद्दुप्पल इलाके में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर विक्टर इमैनुएल ने बताया कि वह 10 रुपये में कोरोना मरीजों का इलाज करते हैं। वह डायबिटीज, हृदय से संबंधी बीमारी समेत अन्य बीमारियों का इलाज करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह 2018 से मरीजों का इलाज मात्र 10 रुपये फीस लेकर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. विक्टर ने कहा कि वर्तमान में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए कोरोना मरीजों को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। वर्तमान में वह हर रोज 100 से ज्यादा कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उनके क्लीनिक में 140 मरीजों के लिए जगह है। वह मरीजों को कोरोना से बचने के उपाय भी बताते हैं।

सैनिकों के लिए फ्री इलाज की सुविधा
विक्टर इमैनुएल ने बताया कि राशन कार्ड धारकों व अन्य लोगों से 10 रुपये बतौर फीस लेते हैं। जबकि, सैनिकों के लिए मुफ्त सेवा है। वह किसानों, एसिड अटैक सर्वाइवर, अनाथ और विकलांगजनों और उनके परिवारों के इलाज के लिए वह हमेशा तैयार रहते हैं।


महामारी के दौरान लोगों को भोजन भी उपलब्ध करा रहे डॉक्टर विक्टर
डॉक्टर विक्टर इमैनुएल ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में हर रोज लोगों को इलाज उपलब्ध कराना थोड़ा मुश्किल था। लेकिन इस काम में उनका परिवार और उनकी डॉक्टर पत्नी ने पूरा सहयोग दिया। बाद में लोग और कई संगठन मदद के लिए आगे आए और तब से सस्ते इलाज की मुहिम जारी है। वह 'स्नेह हस्थम' कार्यक्रम के जरिए महामारी के दौरान लोगों को भोजन भी करा रहे हैं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को 10 रुपये में इलाज देने के लिए वह चैरिटेबल अस्पताल शुरू करने की तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed