फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad 84 years old man locked in bank locker

लॉकर में बंद हुआ 84 साल का बूढ़ा: बैंक वालों ने गलती से लगा दिया था ताला, 18 घंटे बाद मिले बेहोश

Wed, 30 Mar 2022 10:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Mar 2022 10:43 AM IST
सार

कृष्णा रेड्डी सोमवार करीब चार बजकर 20 मिनट पर निजी काम के चलते बैंक गए थे। बैंक पहुंचते ही उन्होंने अपना लॉकर खुलवाया। इस दौरान रेड्डी यह भूल गए कि बैंक बंद होने का समय हो रहा है।

विज्ञापन
Hyderabad 84 years old man locked in bank locker
वी कृष्णा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हैदराबाद में एक 84 साल के बुजुर्ग बैंक कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से लॉकर में कैद हो गए। वह करीब 18 घंटे तक लॉकर में ही रहे। इसके बाद जब पुलिस ने उनके बारे में छानबीन शुरू की तो बुजुर्ग के बारे में पता चल सका। जैसे ही पुलिस ने लॉकर खुलवाया वह बेहोश मिले, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


शाम को गए थे बैंक 
यह पूरा मामला हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके का है। यहां के निवासी वी कृष्णा रेड्डी सोमवार करीब चार बजकर 20 मिनट पर निजी काम के चलते बैंक गए थे। बैंक पहुंचते ही उन्होंने अपना लॉकर खुलवाया। इस दौरान रेड्डी यह भूल गए कि बैंक बंद होने का समय हो रहा है। ऊपर से बैंक कर्मचारियों ने भी ध्यान नहीं दिया कि कोई व्यक्ति लॉकर रूम में है। कर्मचारी बैंक में ताला लगाकर वहां से चले गए। 
विज्ञापन


जमीन पर मिले बेहोश 
शाम तक जब कृष्णा रेड्डी घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जब किसी को कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बैंक का पता लगाया। इसके बाद सुबह जब साढ़े दस बजे लॉकर रूम खोला गया तो रेड्डी फर्श पर बेहोश पड़े मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डायबटीज के मरीज हैं बुजुर्ग 
परिजनों ने बताया कि कृष्णा रेड्डी डायबटीज व बीपी के मरीज हैं। बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बुजुर्ग अभी भी सदमे में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed