फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Husband killed wife suspicion of facebook addiction in hooghly district in west bengal

बंगाल: फेसबुक पर ज्यादा वक्त बिता रही थी पत्नी, चरित्र पर शक होने के बाद पति ने गला घोंटकर मार डाला

Mon, 20 Sep 2021 11:27 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 20 Sep 2021 11:27 AM IST
सार

बंगाल में एक परिवार में फेसबुक चैटिंग ऐसी कलह बनी कि पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी को फेसबुक चैटिंग करना पसंद था, लेकिन पति को ये चीज पसंद नहीं थी। पति ने बगैर कुछ सोचे-समझे पत्नी को गला दबाकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Husband killed wife suspicion of facebook addiction in hooghly district in west bengal
फेसबुक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में फेसबुक चैटिंग के शक में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति बिना कुछ समझे बगैर ही पत्नी की जान ले ली। दरअसल, पति को शक था कि पत्नी फेसबुक पर चैटिंग के जरिए अन्य पुरुषों को दोस्त बना रही है। पति ने कई बार चैट नहीं करने को कहा, लेकिन महिला समय मिलते ही फेसबुक पर चैटिंग शुरू कर देती थी। शनिवार की शाम से इसको लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। रविवार को विवाद इतना गहरा गया कि पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या ही कर दी। घटना हुगली जिले के चंदननगर इलाके की है।

विज्ञापन


आरोपी पति रिंटू दास अपनी पत्नी पल्लवी दास की फेसबुक चैटिंग से परेशान रहता था और उसे शक था कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया के जरिए किसी दूसरे पुरुष से संपर्क कर रही है। रिंटू को अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक होने लगा था,  जिसके बाद पति ने 19 सितंबर की रात पत्नी को गला घोंटकर हत्या कर दी।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


फेसबुक चैटिंग की वजह से होती थी लड़ाई 
आरोपी की मां मना दास ने बताया कि उनकी बहू पल्लवी दास को फेसबुक चैटिंग का शौक था, लेकिन उसके पति को यह पसंद नहीं था, जिसके कारण पति-पत्नी में हमेशा अनबन और लड़ाई होती थी। मना दास ने कहा कि कई बार उसका पति पल्लवी के साथ मारपीट भी करता था। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed