फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Husband burned to death after woman refused sex

महिला ने सेक्स से मना किया तो पति ने जला कर मार दिया

Fri, 28 Sep 2018 04:43 AM IST
भाषा, बीड
भाषा, बीड Updated Fri, 28 Sep 2018 04:43 AM IST
विज्ञापन
Husband burned to death after woman refused sex
demo
महाराष्ट्र के बीड में एक वीभत्स घटना में सेक्स करने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कथित रूप से आग के हवाले कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह जिला सदर अस्पताल में पीड़ित सायरा पठान की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि सायरा के पति अयूब पठान ने बुधवार की रात पत्नी को यौन संबंध बनाने के लिए कहा, लेकिन उसने यह कह कर मना कर दिया कि वह ठीक महसूस नहीं कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सायरा के जवाब से क्रोधित अयूब ने रसोईघर से स्टोव ला कर उसके शरीर पर केरोसिन तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। इसके बाद वह मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि सायरा का चिल्लाना सुनकर पड़ोसी घर की तरफ गए और उसे अस्पताल पहुंचाया जहां गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गयी। वह 75 फीसदी जल चुकी थी।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सायरा ने मृत्यु पूर्व दिये अपने बयान में इसके लिए अपने पति का नाम लेते हुए उसे दोषी करार दिया। उन्होंने बताया कि अयूब पठान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed