{"_id":"658d12bac5b7f97310031ef8","slug":"husband-arrested-for-killing-wife-in-kerala-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: जबरदस्ती शराब पिलाकर पत्नी को किया बेहोश, फिर शॉल से गला घोंटकर की हत्या; ऐसे सामने आया सच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Crime: जबरदस्ती शराब पिलाकर पत्नी को किया बेहोश, फिर शॉल से गला घोंटकर की हत्या; ऐसे सामने आया सच
Thu, 28 Dec 2023 11:46 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:46 AM IST
सार
25 दिसंबर को 37 साल का शाइजू अपनी पत्नी शारी को अस्पताल लाया था। उसने डॉक्टरों को बताया था कि वह बेहोश हो गई है। जब डॉक्टरों ने शारी की जांच की तो वो मर चुकी थी।
विज्ञापन
Arrest Warrant
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में एक महिला की हत्या करने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि महिला का पति ही निकला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना केरल के छोटानिक्कारा की है। जहां एक महिला की उसके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मेरी पत्नी बेहोश हो गई...
पुलिस के अनुसार, 25 दिसंबर को 37 साल का शाइजू अपनी पत्नी शारी को अस्पताल लाया था। उसने डॉक्टरों को बताया था कि वह बेहोश हो गई है। जब डॉक्टरों ने शारी की जांच की तो वो मर चुकी थी। ऐसे में डॉक्टरों को शाइजू पर कुछ शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
पहले बताया ये
शुरुआती जांच में शाइजू ने बताया कि शारी ने खुद की जान लेने की कोशिश की थी। इसके लिए उसने पंखे से लटकने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने और गहराई से जांच की।
विज्ञापन
बाद में पलटा बयान
पुलिस ने बताया कि इसके बाद शाइजू से और सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे संदेह था कि शारी का किसी और के साथ संबंध था। इसलिए उसकी हत्या कर दी।
ऐसे की हत्या
हत्या करने से पहले आरोपी ने महिला को शराब पीने के लिए मजबूर किया। उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। फिर बेहोश होने पर उसका शॉल से गला घोंट दिया। इसके बाद कमरे के अंदर फांसी लगाकर उसे मारने का प्रयास किया। बाद में जब उसे लगा कि वह मर गई तो वह शारी को अस्पताल लेकर गया।