फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Husband accused of harassing his wife by inserting an iron rod in her private part Police arrested him

इंसानी शक्ल में हैवान: बेटा न हुआ तो पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड, रहम की भीख- चीखों के आगे भी नहीं पिघला जालिम

Mon, 31 Jan 2022 09:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 31 Jan 2022 09:10 AM IST
सार

पीड़ित पत्नी का कहना है कि उसकी दो बेटियां हैं। इसी बात पर पति उसे प्रताड़ित करता था। उसके गुप्तांगों में रॉड डाल देता था। वह चीखती-चिल्लाती और रहम की भीख मांगती थी, लेकिन इसका उस पर कोई असर नहीं होता था। 

Husband accused of harassing his wife by inserting an iron rod in her private part Police arrested him
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में इंसान की शक्ल में घूम रहे हैवान की खबर ने एक बार फिर से सभी को शर्मसार कर दिया है। यह घटना वर्धमान पूर्व की है। जहां से एक महिला के साथ बर्बरता की कहानी सामने आई है। पति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल कर उसे प्रताड़ित किया। घटना के बाद पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 



कसूर इतना कि बेटे को नहीं दिया जन्म
पीड़ित पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बेटे की जगह बेटी को जन्म दिया। पुलिस ने बताया कि कालना निवुली कंपनीडांगा इलाके की रहने वाली शरीफा बीबी का निकाह 2016 में कालना के तौफीक शेख से हुआ था। शादी के बाद शरीफा बीबी ने दो बेटियों को जन्म दिया। इसी के बाद से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसे महीनों से बेरहमी से पीटता था। शारीरिक और मानिसक रूप से प्रताड़ित करता था। यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी थी। 


गुप्तांग में रॉड डालकर करता था प्रताड़ित
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीनों बाद पति की प्रताड़ना बढ़ती ही गई। वह गुप्तांग में लोहे की रॉड डालकर उसे प्रताड़ित करता था। पीड़ित पत्नी ने बताया कि वह रहम की भीख मांगती थी, लेकिन उसके पति पर इसका कोई असर नहीं होता। किसी तरह उसने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी, जिसके बाद पत्नी को ससुराल से छुड़ाकर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


सास ने कहा- काम नहीं करती थी बहू
दूसरी ओर पीड़िता की सास रेणुका शेख ने बताया कि उसकी बहू घर का कोई काम नहीं करती थी। उसने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा कि दोनों के बीच सिर्फ एक बार लड़ाई हुई थी, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं किया गया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, उसे अदालत में पेश किया। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed