{"_id":"5fd7692d1538ea716a64108c","slug":"hundreds-of-people-gathered-on-an-empty-plot-in-mumbai-on-rumors-of-getting-free-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: मुफ्त जमीन मिलने की उड़ी अफवाह, खाली भूखंड पर जमा हो गए सैकड़ों लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: मुफ्त जमीन मिलने की उड़ी अफवाह, खाली भूखंड पर जमा हो गए सैकड़ों लोग
Mon, 14 Dec 2020 07:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 14 Dec 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के विक्रोली इलाके में गरीबों को मुफ्त जमीन देने की अफवाह फैलने के बाद कई लोग एक खाली सरकारी भूखंड के समीप इकट्ठा हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय के अधिकारियों और पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया लेकिन वे अब भी मुफ्त जमीन पाने की आस में आस-पास ही रुके हुए हैं।
विज्ञापन
शहर और समीप के ठाणे और नवी मुंबई की महिलाओं और बच्चों समेत 500 से अधिक लोग पिछले 20 दिनों से विक्रोली के टैगोर नगर में जेवीएलआर लिंक रोड पर कई एकड़ में फैले सरकारी भूखंड पर इकट्ठा हैं। विक्रोली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग बांस, कपड़े और अन्य सामग्री से अपने अपने लिए 300-400 वर्ग फुट के भूखंड भी बनाने लगे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि अफवाह फैली थी कि सरकार मुफ्त जमीन दे रही है। ऐसी भी अफवाह फैली कि एक धनी व्यक्ति की बेटी हाल ही में गुजर गए अपने पिता की याद में गरीबों को मुफ्त जमीन दे रही है। पिछले 20 दिनों में बीएमसी तीन बार लोगों को वहां से हटा चुकी है लेकिन वे जाने को तैयार नहीं हैं और जमीन से लगी सड़क पर जमा हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लेकिन जब बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी), पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को इस बारे में पता चला तब वे वहां गए और उन्होंने शनिवार व रविवार को इन लोगों और उनके सामानों को हटाया। उन्होंने कहा कि पुलिस उनमें से कुछ लोगों को थाने लेकर भी आई और उन्हें चेतावनी दी लेकिन वे अब भी नहीं सुन रहे हैं।
अधिकारी के अनुसार विक्रोली पुलिस को अबतक बीएमसी, जिलाधिकारी या महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण से कोई शिकायत नहीं मिली है। इसलिए किसी के खिलाफ कोई मामला नहीं दर्ज किया गया है।