{"_id":"6534f8e27067f44ad10e9305","slug":"human-trafficking-case-att-of-the-nia-has-apprehended-absconding-accused-mohamed-imran-khan-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: एनआईए ने मानव तस्करी मामले के आरोपी को तमिलनाडु से किया गिरफ्तार, जून 2021 से था फरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: एनआईए ने मानव तस्करी मामले के आरोपी को तमिलनाडु से किया गिरफ्तार, जून 2021 से था फरार
Sun, 22 Oct 2023 03:56 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 22 Oct 2023 03:56 PM IST
सार
Tamil Nadu: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की भगोड़ा ट्रैकिंग टीम (एटीटी) ने श्रीलंका के मानव तस्करी मामले के आरोपी मोहम्मद इमरान खान उर्फ हाजा नजरभीदेन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की भगोड़ा ट्रैकिंग टीम (एटीटी) ने श्रीलंका के मानव तस्करी मामले के आरोपी मोहम्मद इमरान खान उर्फ हाजा नजरभीदेन को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद इमरान जून 2021 से फरार था। एनआईए बेंगलुरु की एटीटी ने पिछले कई महीनों से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी, जिसके बाद उसे तमिलनाडु के थेनी जिले में अज्ञात स्थान से पकड़ा गया।
विज्ञापन
शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि आरोपी तस्कर तमिलनाडु के रामनाथपुरम का निवासी है और उसका क्षेत्र में अवैध गतिविधियों का लंबा इतिहास रहा है। वह भगोड़ा घोषित किया था। वह अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के लिए विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए वांछित था।
विज्ञापन