फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Human Finger Found In Ice Cream, Food Authority Suspends Makers License In Pune

Pune: आइसक्रीम में इंसान की उंगली मिलने के मामले में FSSAI की कार्रवाई, कंपनी का लाइसेंस रद्द किया

Mon, 17 Jun 2024 02:09 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, पुणे
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, पुणे Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Jun 2024 02:09 AM IST
सार

पुणे मे एक व्यक्ति की आईसक्रीम में इंसान की उंगली मिलन के मामले में कंपनी के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। एफएसएसएआई पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय ने पुणे यह कार्रवाई की है। मलाड पश्चिम में एक 26 वर्षीय डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि उसे बुधवार को एक आइसक्रीम कोन में एक इंसान की उंगली मिली थी।

विज्ञापन
Human Finger Found In Ice Cream, Food Authority Suspends Makers License In Pune
आइसक्रीम में निकली उंगली - फोटो : Social Media

विस्तार

आइसक्रीम में उंगली मिलने के बाद एफएसएसएआई पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय ने पुणे में एक आइसक्रीम कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। मलाड पश्चिम में एक 26 वर्षीय डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि उसे बुधवार को एक आइसक्रीम कोन में एक इंसान की उंगली मिली थी।

विज्ञापन

एफएसएसएआई ने एएनआई को जानकारी देते हुए बताया, "एफएसएसएआई के पश्चिमी क्षेत्र कार्यालय की एक टीम ने आइसक्रीम निर्माता के परिसर का निरीक्षण किया है और उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया है।" हालांकि मामले में फॉरेंसिंक लैब की रिपोर्ट का अभी आना बाकी है। एफएसएसएआई ने आगे कहा कि आइसक्रीम की डिलीवरी करने वाली आइसक्रीम निर्माता इंदापुर, पुणे में स्थित है और उसके पास सेंट्रल लाइसेंस भी है। आगे की जांच के लिए एफएसएसएआई की टीम ने फैक्ट्री के परिसर से नमूने एकत्र किए हैं।
विज्ञापन


 यह है पूरा मामला
मुंबई के मलाड इलाके में एक डॉक्टर द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा निकला। इसे देखकर डॉक्टर घबरा गया और मलाड पुलिस स्टेशन पहुंचा। जहां उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आइसक्रीम ब्रांड युम्मो के खिलाफ शिकायत दर्ज की। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अखरोट समझ कर मैं चबा रहा था'
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने बताया कि मैंने तीन आइसक्रीम ऑनलाइन मंगवाई थी। मैंने बटरस्कोच आइसक्रीम ली थी। मैं आइसक्रीम खा रहा था, तभी मुंह के अंदर कुछ ठोस चीज महसूस हुई। मुझे लगा कि यह अखरोट या चॉकलेट का टुकड़ा हो सकता है लेकिन मुझे मुंह में कुछ ज्यादा ही कड़ा महसूस हुआ। यह क्या यह जानने के लिए मैंने थूका तो मैं दंग रह गया क्योंकि यह अखरोट नहीं बल्कि इंसान की उंगली की मांस का टुकड़ा था। मैं पेशे से एक डॉक्टर हूं तो मुझे समझ आ गया कि यह अंगूठा का हिस्सा है, इसमें नाखून दिख रहा था। मैंने तुरंत टुकड़े को आइसपैक में डाल दिया, जिससे पुलिस को दिखाया जा सके।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed