फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Human egg extraction racket: Probe exposes inter-state network, four held so far; 40 women exploited

Maharashtra: 'अंडाणु बेचने वाले गिरोह में 40 महिलाओं का हुआ शोषण, कई राज्यों तक फैला है जाल', पुलिस का दावा

Tue, 24 Feb 2026 08:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Feb 2026 08:30 PM IST
सार

Maharashtra: ठाणे जिले के बदलापुर में महिलाओं से अवैध तरीके से अंडाणु निकालने और बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ, जिसके बाद पुलिस को इस गिरोह के बंगलूरू और तेलंगाना तक तार जुड़े होने का शक है। अब तक चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, लगभग 40 महिलाओं का शोषण हुआ। क्या है पूरा मामला, पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
Human egg extraction racket: Probe exposes inter-state network, four held so far; 40 women exploited
पुलिस जांच जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में गैरकानूनी तरीके से महिलाओं से अंडाणु निकालने और बेचने वाले गिरोह की जांच में पता चला कि यह बंगलूरू और तेलंगाना तक फैला हुआ था। अब तक चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। कम से कम 40 महिलाओं का इस गिरोह में शोषण किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


मामले पर पुलिस ने क्या कहा?
  • पुलिस उपायुक्त (जोन-चार) सचिन गोरे ने मीडिया को बताया कि चौथी आरोपी की पहचान सोनल ग्रेवाल के रूप में हुई। उसे सोमवार की रात गिरफ्तार कियाय गया।
  • विज्ञापन
  • उन्होंने बताया कि ग्रेवाल ने बिना किसी मेडिकल डिग्री के गैरकानूनी सोनोग्राफी में मदद की और अपने घर में अंडाणु निकालने के उपकरण रखे थे।
  • गोरे बताया कि तीन जगहों से साढ़े नौ से 10 लाख रुपये तक के अवैध इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
  • पुलिस ने चार टीमें बनाई हैं और अन्य जगहों पर भी आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। 

कैसे उजागर हुआ यह पूरा मामला?
इस रैकेट का भंडाफोड़ तब हुआ, जब एक महिला ने शिकायत की कि उसे अंडाणु दान के पैसे नहीं मिले। इसके बाद कथित तौर पर रैकेट चलाने वाली प्रमुख आरोपी सुलक्षणा गाडेकर के घर छापा मारा गया, जहां हार्मोनल इंजेक्शन बरामद हुए। इसके बाद अश्विनी चबुस्कर और मंजुशा वानखेड़े को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई राज्यों तक फैला हो सकता है नेटवर्क
पुलिस को शक है कि यह अपराध नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन से मिले सबूतों से पता चला कि महिलाओं को 25 हजार रुपये से 30 हजार रुपये देने का प्रलोभन दिया गया। उन्हें हार्मोनल इंजेक्शन के बाद बंगलूरू, तेलंगाना, नागपुर, पुणे और नासिक ले जाया गया, वहां अंडाणु निकाले गए।


ये भी पढ़ें: 'स्वास्थ्य सेवाएं देते समय अपनी जिम्मेदारी निभाएं', राष्ट्रपति मुर्मू का निजी अस्पतालों को संदेश

'40 महिला का शोषण हुआ'
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला कि 40 से ज्यादा महिलाओं का शोषण हुआ है। एक महिला से तो 33 बार अंडाणु निकालने की कोशिश की गई, जो कानून के खिलाफ है। कानून के अनुसार, किसी महिला से जीवन में केवल एक बार अंडाणु दान लिया जा सकता है। उल्हासनगर और ठाणे के दो अस्पतालों की भी जांच हो रही है, क्योंकि उन्होंने बिना डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के सोनोग्राफी की।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबितकर ने कहा कि पूरी जांच की जाएगी और अगर कोई डॉक्टर या एजेंट अंडाणु बेचने में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।




 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed