फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Huge response to PM Modi's monthly address man ki baat: AIR

सिर्फ देसी ही नहीं विदेशी भी सुन रहे हैं पीएम मोदी की 'मन की बात'

Sun, 21 May 2017 08:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Sun, 21 May 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
Huge response to PM Modi's monthly address man ki baat: AIR

प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को विदेशों में भी काफी सराहा जा रहा  है। 

विज्ञापन


ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर)  के निदेशक ने कहा कि 150  से ज्यादा देशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के बीच कार्यक्रम को खासा पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि कार्यक्रम में पीएम मोदी हिंदी में श्रोताओं को  संबोंधित करते हैं। अंग्रेजी में इसके अनुवाद का प्रसारण भी किया जाता है। इसके अलावा भाषण के अंश रूसी, फ्रेंच, उर्दू और चीनी समेत अन्य भाषाओं में भी प्रसारण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईआर के विदेश सेवा विभाग के निदेशक अम्लानज्योति मजूमदार ने कहा कि 'हमने 150 देशों में और हिंदी के अलावा अन्य कई भाषाओं में कार्यक्रम का प्रसारण कर रहे हैं। विदेशों में रह रहे भारतीयों का पीएम मोदी से जुड़े रहने का अधिकार है।'

उन्होंने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीयों के बीच जिनमें ज्यादात्तर संख्या गुजरातियों की है उनके बीच कार्यक्रम को खासा सुना जा रहा है। अफ्रीकी देशों में तो कार्यक्रम को अच्छी प्रतिक्रयाएं मिल रही हैं।

गौरतलब है कि पीएम मोदी हर महीने की अंतिम तारीख पर देशवासियों को संबोंधित करते हैं और उनके कार्यक्रम को खासा पसंद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed