{"_id":"69143d8a60e98048d808f2f1","slug":"huge-quantity-of-explosive-gelatin-sticks-seized-one-arrested-in-west-bengal-birbhum-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: क्या दिल्ली की तरह बंगाल को भी दहलाने की साजिश? बीरभूम से 20 हजार जिलेटिन छड़ें बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: क्या दिल्ली की तरह बंगाल को भी दहलाने की साजिश? बीरभूम से 20 हजार जिलेटिन छड़ें बरामद
Wed, 12 Nov 2025 01:25 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:25 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि ये जिलेटिन की छड़ें गैरकानूनी तरीके से ले जायी जा रहीं थी और पुलिस ने पाकुड़ पुलिस के साथ समन्वय करके इस गाड़ी को पकड़ा।
विज्ञापन
बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में कार विस्फोट की घटना को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल पुलिस ने बीरभूम जिले से 20 हजार जिलेटिन छड़ें बरामद की हैं। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन दोनों घटनाओं में कोई कनेक्शन है और क्या आतंकी दिल्ली की तरह ही बंगाल को भी दहलाने की साजिश रच रहे थे?
झारखंड के पाकुड़ से बंगाल में दाखिल हुई थी जिलेटिन लदी गाड़ी
पुलिस ने बताया कि 50 बैग में भरकर 20 हजार जिलेटिन छड़ों को एक पिक अप वैन से जब्त किया गया। यह वैन पड़ोसी राज्य झारखंड के पाकुड़ से बंगाल जा रही थी। मंगलवार की रात बीरभूम में सुल्तानपुर नलहाटी रोड पर पुलिस ने जांच के दौरान इस पिकअप वैन को पकड़ा। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि ये जिलेटिन की छड़ें गैरकानूनी तरीके से ले जायी जा रहीं थी और पुलिस ने पाकुड़ पुलिस के साथ समन्वय करके इस गाड़ी को पकड़ा। अब जांच एजेंसियां घटना की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या बीरभूम में पकड़ी गई गाड़ी फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा तो नहीं है?
ये भी पढ़ें- Delhi Blast: दो कारों से आए थे 'आतंकी'... एक कार अभी भी राजधानी में घूम रही; दिल्ली ब्लास्ट में एक और नया खुलासा
विज्ञापन
बंगाल पुलिस ने सुरक्षा निगरानी बढ़ाई
जिलेटिन छड़ें एक सस्ता विस्फोटक माना जाता है, जिसे आमतौर पर खनन और निर्माण कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। जिलेटिन छड़ों से विस्फोटक भी बनाया जा सकता है और डेटोनेटर की मदद से इनमें धमाका किया जा सकता है। वहीं भारी संख्या में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद बंगाल में अलर्ट जारी कर दिया गया है और भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों आदि में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन