{"_id":"616004cf8ebc3e62967467bf","slug":"huge-crowd-created-chaos-at-mumbai-airport-passengers-missing-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: एयरपोर्ट पर लंबी कतारों में खड़े रहे लोग, फ्लाइट छूटने के बाद अफरा तफरी का माहौल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: एयरपोर्ट पर लंबी कतारों में खड़े रहे लोग, फ्लाइट छूटने के बाद अफरा तफरी का माहौल
Fri, 08 Oct 2021 03:33 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 08 Oct 2021 03:33 PM IST
सार
यात्रियों की भारी भीड़ होने से एयरपोर्ट पर भगदड़ की स्थिति बन गई। कई यात्रियों की फ्लाइट छुट गई तो कई यात्री एयरपोर्ट पर लंबी कतारों में फंसे रह गए। यात्रियों ने एयरपोर्ट प्रबंधक को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट पर भीड़
- फोटो : @one_by_two
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह-सुबह अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की भारी भीड़ होने से एयरपोर्ट पर भगदड़ की स्थिति बन गई। कई यात्रियों की फ्लाइट छुट गई तो कई यात्री एयरपोर्ट पर लंबी कतारों में फंसे रहे। यात्रियों ने इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधक को जिम्मेदार ठहराया है। घरेलू विमानन कंपनी इंडिगो ने यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए पर्याप्त समय देने के लिए एयरपोर्ट पर जल्दी रिपोर्ट करने की सलाह दी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि फेस्टिव सीजन की वजह से यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई। दूसरों शहरों के हवाई अड्डों पर भी कुछ इसी तरह के हालात देखे गए हैं। इससे पहले बीते हफ्ते दिल्ली एयरपोर्ट पर भी सुबह-सुबह अफरा तफरी का माहौल मच गया था। यात्रियों की भारी भीड़ होने के चलते कई पैसेंजर्स की फ्लाइटें छुट गई थी। रुटीन चेकिंग के दौरान कई यात्रियों के रायपुर और गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइटें मिस हो गईं।
विज्ञापन
फ्लाइट छुटने के बाद टिकट लेकर दूसरी फ्लाइट से रायपुर गई पैसेंजर
पैसेंजर्स ने जब एयरपोर्ट मैनेजमेंट के खिलाफ सवाल खड़े किए तो अधिकारी जवाब देने से कतराते दिखे। बाद में कुछ पैसेंजर टिकट लेकर दूसरी फ्लाइट से यात्रा कर पाए। दिल्ली से रायपुर जाने वाली यात्री को रुटीन चेकअप और कोरोना रिपोर्ट दिखाने के चक्कर में फ्लाइट मिस हो गई। नाम नहीं छापने की शर्त पर यात्री ने कहा कि वह तय समय से पहले एयरपोर्ट लॉन्ज में पहुंच गई थीं। रुटीन चेकअप में लंबा समय निकल गया। फिर उसके बाद वहां मौजूद कर्मचारी ने कोरोना रिपोर्ट दिखाने को कहा, जब कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखा ही रही थी कि फ्लाइट रायपुर के लिए टेकऑफ कर गई। घंटों मशक्कत के बाद फिर पैसेंजर दूसरी फ्लाइट से रायपुर पहुंचीं।
विज्ञापन
फेस्टिव और मैरिज सीजन को लेकर बढ़ी भीड़
फेस्टिव और मैरिज सीजन को देखते हुए एयरपोर्ट पर भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ व्यवस्थित नहीं होने की वजह से पैसेंजर्स की या तो फ्लाइट मिस हो रही हैं, या फिर उन्हें भगदड़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है।