{"_id":"6353b30f062b9921bd46851c","slug":"huge-cache-of-arms-and-ammunition-was-recovered-in-assam-karbi-anglong-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: कर्बी आंगलोंग के जंगल में जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, उग्रवादियों की तलाश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: कर्बी आंगलोंग के जंगल में जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, उग्रवादियों की तलाश जारी
Sat, 22 Oct 2022 02:38 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीफू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीफू
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 22 Oct 2022 02:38 PM IST
सार
मुखबिर की सूचना के आधार पर मौके से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए। जब्त किए गए सामानों में दो ग्रेनेड, 69 जिंदा गोला-बारूद और एक एके-47 राइफल की एक मैगजीन, 12 एसएलआर और दो पिस्टल मैगजीन शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
असम पुलिस ने कार्बी आंगलोंग जिले से शनिवार को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सैकिया ने कहा कि हथियार और गोला बारूद दीफू-धनसिरी रोड के पास एक जंगल में हाथी शिविर के अंदर दबाए हुए थे।
मुखबिर की सूचना के आधार पर मौके से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब्त किए गए सामानों में दो ग्रेनेड, 69 जिंदा गोला-बारूद और एक एके-47 राइफल की एक मैगजीन, 12 एसएलआर और दो पिस्टल मैगजीन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि, गोला-बारूद को लगभग चार महीने पहले उग्रवादी संगठन दिमासा नेशनल लिबरेशन ट्राइबल (डीएनएलटी) द्वारा जमीन में दबाया गया था। उन्होंने बताया कि उग्रवादियों को पकड़ने के लिए जंगल में तलाशी अभियान जारी है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।