फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   huge amount of black money belongs to Pm modi's state Gujrat

'भारत का सबसे ज्यादा कालाधन प्रधानमंत्री के राज्य गुजरात में'

Mon, 05 Dec 2016 04:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Mon, 05 Dec 2016 04:31 AM IST
सार


 

विज्ञापन
huge amount of black money belongs to Pm modi's state Gujrat

विस्तार

यूपी के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने गुजरात में कारोबारी द्वारा बेहिसाब 13860 करोड़ रुपये बैंक में जमा करने पर कहा कि हिंदुस्तान की दौलत का सबसे ज्यादा कालाधन प्रधानमंत्री के राज्य गुजरात में है। ऐसे में उस कारोबारी से खुलेआम मीडिया के सामने पूछताछ होनी चाहिए। देश के बादशाह को इस पर जवाब देना चाहिए कि आखिर गुजरात में ही इतना कालाधन कहां से आया।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री आजम खां ने रामपुर में आसरा आवासों के आवंटन के बाद प्रधानमंत्री द्वारा अपने आपको फकीर बताने के सवाल पर कहा कि मोदी जी क्या कह रहे हैं क्या नहीं कह रहे हैं, आज इसकी बहस नहीं है। मोदी जी ने जो कहा था वह कुछ भी नहीं किया। जो किया है उससे आम लोग बहुत दुखी हैं।
विज्ञापन


पूरे  देश का विकास रुक गया, सारी इकॉनामी गड्ढे में चली गई। विकास के सारे काम रुक गए। सरकार से जो पैसा मिलता है वो भुना नहीं सकते, कोई सामान नहीं खरीद सकते। असल  में तो उन्हें जवाब देना चाहिए इन 13 हजार 860 करोड़ का। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप फकीर हैं, आप बादशाह हैं, आप राजा हैं, आप रंक हैं, क्या हैं इससे कोई लेना देना नहीं है।  गुजरात का एक व्यापारी जिसके पास 15 हजार करोड़ रुपया है और जो उसे व्हाइट मनी करना चाहता है। इसका मतलब ये हुआ कि आप के संरक्षण में आप के राज्य में इस तरह के और भी न  जाने कितने लोग हैं जिनके पास अपार धन है। 


पूरे हिंदुस्तान में  कालाधन अगर कहीं है तो वो गुजरात में है। ये साबित हो गया तो ये आपकी  जिम्मेदारी है उसे निकालने की। आपकी जिम्मेदारी है ये बताने की कि गुजरात के वे कौन से नेता हैं जिनके बारे में उसने कहा है कि नेताओं का पैसा है। गुजरात में समाजवादी पार्टी तो है नहीं, ये तो आप ही बताएंगे कि पैसा किसका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed