फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hubballi woman murder Absconding accused arrested from Davanagere

Hubballi: पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी गिरीश सावंथ, शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर की थी अंजलि की हत्या

Fri, 17 May 2024 04:53 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 17 May 2024 04:53 PM IST
सार

Hubballi: हुबली धारवाड़ की पुलिस आयुक्त रेणुका सुकुमार ने कहा कि रेलवे पुलिस की मदद से अंजलि की हत्या के आरोपी गिरीश सावंथ को दावणगेरे से पकड़ा गया। आरोप है कि शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर उसने अंजलि की हत्या की। 

विज्ञापन
Hubballi woman murder Absconding accused arrested from Davanagere
हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के हुबली में अंजलि की हत्या के आरोपी गिरीश सावंथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरीश पर आरोप है कि उसने विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर अंजलि एम्बिगर की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि सावंथ ने अंजलि पर वीरपुर स्थित उसके ही घर में 20 बार चाकू से वार किया। इस वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि एक महिला पर हमला करने के दौरान गिरीश चलती ट्रेन से गिर गया था। 

विज्ञापन


ट्रेन से गिर गया था हत्या का आरोपी- पुलिस
हुबली धारवाड़ की पुलिस आयुक्त रेणुका सुकुमार ने कहा कि रेलवे पुलिस की मदद से आरोपी को गुरुवार रात दावणगेरे से पकड़ा गया। ट्रेन से गिरने के बाद गिरीश के सिर पर चोट लग गई। पुलिस ने अनुसार यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ट्रेन में क्या हुआ था। बहरहाल, गिरीश को केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार अंजलि की हत्या करने के बाद गिरीश गिरफ्तारी से बचने के लिए ट्रेन और बसों से महाराष्ट्र और गोवा गया था। एक अन्य पुलिस अधिकारी का कहना है कि ट्रेन में सफर के दौरान गिरीश की एक महिला से झड़प हो गई थी। इस दौरान आरोपी ने महिला पर चाकू से वार करने की कोशिश की। जब महिला ने चिल्लाना शुरू किया तो वहां मौजूद यात्रियों ने गिरीश को पीटना शुरू कर दिया। लोगों की मार से बचने के लिए गिरीश ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी और घायल हो गया।
विज्ञापन


बाइक चोरी के मामलों में भी शामिल रहा है गिरीश
पुलिस ने कहा कि गिरीश से पूछताछ करने पर उसके बयान संदिग्ध पाए गए। उसने पुलिस से दावा किया है कि वह ट्रेन से मैसूरु से हुबली के लिए निकला था। गिरीश ने यह भी बताया कि उसके पास कोई चाकू नहीं था और वह ट्रेन से गिर गया था। पुलिस ने बताया कि गिरीश को हिरासत में ले लिया गया। सावंथ को इससे पहले बाइक चोरी के चार मामलों में भी शामिल पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed