{"_id":"5ededf1c8ebc3e90ae67cac6","slug":"https-www-amarujala-com-india-news-modi-government-should-not-make-mnrega-congress-vs-bjp-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाबलों के सामने कमजोर हुई कोरोना की धार, 70 फीसदी की दर से ठीक हो रहे हैं जवान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुरक्षाबलों के सामने कमजोर हुई कोरोना की धार, 70 फीसदी की दर से ठीक हो रहे हैं जवान
Tue, 09 Jun 2020 06:30 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 09 Jun 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और दो अन्य बलों में अब तक 1600 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 70 फीसदी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 6 जून तक 90,000 जवानों और अधिकारियों वाले भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 87.89 फीसदी है। बता दें कि यह बल चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा की निगरानी करता है।
विज्ञापन
2.5 लाख कर्मचारियों वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में 82.94 फीसदी की दर से मरीज ठीक हो रहे हैं। सीएपीएफ में शामिल पांच बलों और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएससी) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) के 1668 कर्मचारी-अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। सीएपीएफ में कोरोना का पहला मामला 28 मार्च को मिला था।
विज्ञापन
एक अधिकारी के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में मरीजों के ठीक होने की दर क्रमश: 68.86 फीसदी और 58.92 प्रतिशत है। 1668 संक्रमितों में से 1157 मरीज 6 जून तक स्वस्थ हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, 511 मरीज अभी कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों में सीआरपीएफ में 149, बीएसएफ में 82, आईटीबीपी में 26, सीआईएसएफ में 134, एसएसबी में 63, एनएसजी में 22 और एनडीआरएफ में 25 हैं।
विज्ञापन
बलों में मरीजों की मृत्यु दर 0.59 फीसदी
आंकड़ों से पता चलता है कि 6 जून तक सीएपीएफ और दो अन्य बलों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बलों में कोरोना से मृतकों की दर 0.59 फीसदी है। हालांकि 8 जून तक सीएपीएफ में कोरोना के चलते 14 जवानों की जान जा चुकी है। इन केंद्रीय बलों में कुल मिलाकर करीब 10 लाख कर्मचारी और अधिकारी हैं।