{"_id":"57148cbe4f1c1ba85310fbd2","slug":"hrd-ministry-follows-activities-on-campuses-with-geo-satellite-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप के जरिए छात्रों की गतिविधियों पर निगरानी रखेगा स्मृति का मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एप के जरिए छात्रों की गतिविधियों पर निगरानी रखेगा स्मृति का मंत्रालय
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
जियो सैट इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सभी शिक्षण संस्थानों और उसमें हो रही गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मानव संशाधन विकास मंत्रालय अब तकनीक का इस्तेमाल करेगा। इसके लिए वह इसरो की मदद से एक ऐसा एप का विकास कर रही है जो जिओ सैटेलाइट इमेजनरी के जरिए शिक्षण संस्थानों की गतिविधियों पर नजर रखने में मंत्रालय की मदद करेगा।
विज्ञापन
इस एप के जरिए आवश्यक स्थानों की तस्वीरें अपलोड करने के साथ ही सैटेलाइट के जरिए जमीन से करीब एक मीटर की ऊंचाई तक की तस्वीरें देखी जा सकेंगी। इस तकनीक को सुचारु रूप से चलाने के लिए शिक्षण संस्थानों को अनुदान भी दिए जा रहे हैं। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत अब तक एक हजार संस्थानों को जोड़ा जा चुका है और जून तक करीब 1900 संस्थानों को जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
इस एप में संस्थानों की जानकारियों के अलावा उसमें पढ़ने वाले बच्चों की संख्या, स्थान, दो संस्थानों के बीच की दूरी और हॉस्टल सुविधाओं से लैस संस्थानों की सूची शामिल होगी। इसके अलावा यह एप मैप के जरिए वास्तविक जमीनी विकास के बारे में भी जानकारी मुहैया कराएगा।
विज्ञापन