फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HRD ministry demands to all lecturer to give religion, caste, aadhaar details

HRD मंत्रालय ने लेक्चरर-प्रोफेसरों से मांगी जाति, धर्म और आधार की जानकारी

Thu, 27 Apr 2017 10:45 AM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Thu, 27 Apr 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
HRD ministry demands to all lecturer to give religion, caste, aadhaar details
aadhar card

पूरे देश भर में फर्जी टीचर्स का पता लगाने और नेशनल टीचर्स पोर्टल तैयार करने के लिए मानव संसाधन मंत्रालय ने एक प्रोफाइल तैयार किया है। इसके लिए मंत्रालय ने पिछले चार महीने में 15 लाख यूनिवर्सिटी और कॉलेज टीचर्स में से 60 फीसदी की प्रोफाइल तैयार कर लिया है। इस प्रोफाइल में शिक्षकों की जाति, धर्म, आधार और फोन नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारी भी डाली गई है।

विज्ञापन


इस संबंध में एचआरडी मंत्रालय के एडिशनल सचिव आर सुब्रमण्यम ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि "हमारा मानना है कि देश में कई फर्जी लेक्चरर हैं। ऐसे कई शिक्षक हैं जो एक से ज्यादा गैर सरकारी इंस्टिट्यूट में काम कर रहे हैं। आधार कार्ड जैसी व्यक्तिगत जानकारी से ऐसे शिक्षकों का पता लगाने में मदद मिलेगी।" 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2010-11 से सरकार हर साल वार्षिक उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वे (AISHE) करती आ रही है, लेकिन यह पहली बार है जब शिक्षकों की व्यक्तिगत जानकारी भी मांगी गई है। पिछले साल तक सभी संस्थानों को अपने कर्मचारियों का जेनेरिक डाटा देना होता था लेकिन अब इसको टीचर्स पोर्टल gurujan.gov.in यानी 'Gurujan' से जोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed