{"_id":"5a7780b24f1c1b410b8b70db","slug":"hrd-ministry-committee-on-new-national-education-policy-to-submit-report-in-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRD Ministry: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर मार्च में रिपोर्ट सौंपेगी समिति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
HRD Ministry: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर मार्च में रिपोर्ट सौंपेगी समिति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Feb 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा गठित समिति नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अपनी रिपोर्ट 31 मार्च तक सौंप देगी। मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने बताया कि मंत्रालय समिति के सुझावों पर विचार-विमर्श के बाद रिपोर्ट को कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजेगा।
विज्ञापन
मंत्री ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था साम्राज्यवादी मानसिकता के साथ चल रही है। सरकार बदलते समय के अनुरूप नई शिक्षा नीति पर काम कर रही है। इस पर काफी काम हो चुका है और यह अंतिम चरण में है।
विज्ञापन