{"_id":"6457d9ebae3a7884270570b5","slug":"howrah-station-youth-arrested-with-gold-jewelery-worth-rs-1-77-crore-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हावड़ा स्टेशन: 1.77 करोड़ रुपए के सोने के जेवरात के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हावड़ा स्टेशन: 1.77 करोड़ रुपए के सोने के जेवरात के साथ युवक गिरफ्तार
Sun, 07 May 2023 10:33 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 07 May 2023 10:33 PM IST
सार
अभिजीत के पास से आरपीएफ ने कुल 2,985 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए हैं। शनिवार को जांच के दौरान एक युवक की संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। जब युवक से पूछताछ की गई और उसके बैग की तलाशी ली गई तो बैग से भारी मात्रा में सोने के आभूषण मिले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक युवक को करीब तीन किलो सोने के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत 1.77 करोड़ रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अभिजीत कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अभिजीत के पास से आरपीएफ ने कुल 2,985 ग्राम सोने के आभूषण जब्त किए हैं। शनिवार को जांच के दौरान एक युवक की संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। जब युवक से पूछताछ की गई और उसके बैग की तलाशी ली गई तो बैग से भारी मात्रा में सोने के आभूषण मिले। आरपीएफ ने उसे सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पूछताछ करने पर उसने दावा किया कि उसके पिता बिहार में सोने के कारोबारी हैं। वह गहने पिता की दुकान के लिए ले जा रहा था, लेकिन वह इस दावे के समर्थन में कोई उचित दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन